Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

ग्वालियर के इस मंदिर में हुई चोरी, 60 पीतल के घंटे चुराकर चोर हुए रफूचक्कर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक मंदिर में चोरी हो गई. यहां अज्ञात चोर मंदिर से पीतल के 60 छोटे-बड़े घंटे चुराकर ले गए. चोरी की ये वारदात ग्वालियर बेहट थाना क्षेत्र में अरोरा गांव के मेवाती बाबा के मंदिर में हुई. चोरी का पता तब चला कि जब मंदिर के पुजारी चित्रकूट यात्रा से वापस लौटकर आए. पिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि जिस मेवाती बाबा के मंदिर में चोरी हुई, उसकी देखभाल मोहन सिंह गुर्जर नाम के एक ग्रामीण करते हैं. जानकारी के अनुसार, तीन जून को मोहन सिंह चित्रकूट गए थे. चित्रकूट जाने पहले उन्होंने मंदिर में पूजा की थी. तब मंदिर में पीतल के घंटे टंगे हुए थे. इसके बाद 17 जून को वो चित्रकूट से वापस आए. तब गांव के दो लोगों ने उनको मंदिर में चोरी होने की बात बताई.

मंदिर से 60 पीतल के घंटे हुए चोरी

गांव के लोगों ने बाताया कि वो छह तारिख (जून) को मंदिर के पास ही भैंस चराने गए थे. इस दौरान उन्होंने मंदिर में टंगे 60 पीतल के घंटों को वहां नहीं देखा. उन्होंने मोहन सिंह को बताया कि उन घंटों में एक 10 किलो का घंटा था. 10 किलो वाले घंटे में मेवाती बाबा खुदा हुआ था, जबकि एक घंटा पांच किलो का था, जिस पर चक गुनारा गांव का नाम लिखा था. बाकी घंटियां छोटी-छोटी थीं. घंटियों का भार 250 ग्राम से लेकर एक किलो तक था.

पुलिस को है ये शक

इसके बाद मोहन सिंह थाने गए. उन्होंने मंदिर में चोरी होने की लिखित शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस को शक है कि इस चोरी में उसी गैंग का हाथ है, जिसकी गिरफ्तारी कुछ दिन पहले उटीला थाना पुलिस ने की थी. पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार करते हुए उसने उनसे 275 किलो के 49 छोटे-बड़े पीतल के घंटे बरामद किए थे.

इस गैंग ने ज्यातर मंदिरों को टारगेट किया था. इसलिए मेवाती बाबा के मंदिर में चोरी होने के बाद पुलिस को इसी गैंग पर शक है. पुलिस अब इस चोरी को लेकर गैंग से पूछताछ करेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.