Local & National News in Hindi

J&K: सुरक्षा बलों ने सोपोर में मुठभेड़ में 1 आतंकवादी को मार गिराया, सर्च ऑप्रेशन जारी

0 55

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के सोपोर में मंगलवार रात सुरक्षा बलों के मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना पर 22-राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने मंगलवार तड़के सोपोर के वदुरा पायीन में संयुक्त तलाश अभियान चलाया। बाहर निकलने के सभी रास्तों को बंद करने के बाद घर-घर तलाश अभियान चलाया गया।
पूरे दिन तलाश अभियान के बाद आतंकवादियों के ठिकाने का पता लगा। आतंकवादियों की ओर से गोलियां चलाने पर सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कारर्वाई की जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि मंगलवार देर रात आतंकवादी मारा गया। भारी मात्रा में हथियार और गोलाबारुद किए गए। अभियान जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.