Local & National News in Hindi

गर्मी की छुट्टियां! पंजाब में 29, 30 जून और 1 जुलाई के लिए हुआ बड़ा ऐलान

3

नूरपुरबेदी : गर्मी के मौसम को देखते हुए नूरपुरबेदी के दुकानदारों और व्यापारियों ने सर्वसम्मति से 3 दिन तक बाजार बंद रखने का फैसला लिया है। इस संबंध में स्थानीय महावीर मंदिर में आयोजित बैठक में विभिन्न दुकानदारों और व्यापारियों ने भाग लिया।

बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए मार्केट एसोसिएशन के प्रतिनिधि गौरव कालरा और रिंकू चड्ढा ने संयुक्त रूप से दुकानदारों को बताया कि इस दौरान बजाजी, रेडीमेड, बूट हाउस, सुनार, बर्तन स्टोर, मनियारी, मोबाइल रिपेयर, बिजली और इलेक्ट्रॉनिक्स आदि से संबंधित दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि उक्त दुकानें 3 दिन 29, 30 जून और 1 जुलाई को बंद रहेंगी।

इस बैठक में गौरव कालरा, रिंकू चड्ढा, शिव कुमार कुंद्रा, प्रमोद वर्मा, रिंकू सैनी, राम बूट हाउस, संजीव लोटिया, दविंदर सिंह, इंद्रप्रीत, गिन्नी दुपट्टा सेंटर, काका बिजली वाला, काकू सचदेवा, हनी, अमन सैनी, सतीश कुमार, संजय वर्मा, अमित गुलाटी, अशोक बहकी, रमन रेडीमेड, काकू सचदेवी, शौरव कालरा, गौरव शर्मा, मंजीत टाइम सेंटर और दयाल मोबाइल रिपेयर सहित अन्य दुकानदार और व्यापारी मौजूद रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.