Local & National News in Hindi

रोमियो-जूलियट सी लव स्टोरी… पत्नी की चिता को दी मुखाग्नि, फिर वापस लौट पति ने कर लिया सुसाइड

6

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में रोमियो-जूलियट सी लव स्टोरी देखने को मिली. यहां रहने वाली एक महिला की बीमारी से मौत हो गई. पति को उसकी मौत से ऐसा सदमा लगा कि उसने पहले तो पूरे रीति-रिवाज से पत्नी का अंतिम संस्कार किया. फिर वापस घर लौटकर उसने भी जान दे दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. फिलहाल मामले की जांच जारी है. वहीं, अब इस प्रेम कहानी की हर कहीं चर्चा हो रही है.

जानकारी के मुताबिक, गुनोरा गांव का रहने वाला 35 साल का सुनील गौड़ पुलिस का गश्ती वाहन चलाता था. उसकी पत्नी निकिता बीमार रहती थी और शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान निकिता की मौत हो गई थी.

पत्नी निकिता की मौत के बाद सुनील ने दोपहर में उसका अंतिम संस्कार किया. फिर घर से ये कहकर निकला कि वो परिचित की गाड़ी वापस करने के लिए नर्मदापुरम जा रहा है. लेकिन फिर वो वापस नहीं लौटा. कुछ देर बाद उसकी लाश क्षत विक्षत हालत में नर्मदापुरम-इटारसी के बीच रेलवे के पोल क्रमांक 760-22 के पास मिली.

पत्नी की मौत से था दुखी

प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि युवक ने पत्नी की मौत से दुखी होकर आत्महत्या की है. देहात पुलिस मामले की जांच कर रही है. मृतक सुनील गौर कोतवाली थाने का गश्ती वाहन मोबाइल टू का निजी चालक था. वह पत्नी की बीमारी को लेकर परेशान था. सुनील की मौत किस ट्रेन की चपेट में आने से हुई है. इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.