Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

हापुड़ में मंत्री गुलाबो देवी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, गंभीर रूप से घायल

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में योगी सराकर में शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी मंगलवार को सड़क हादसे का शिकार हो गईं. पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-9 पर शिक्षा मंत्री के काफिले में चल रही गाडियां आपस में टकरा गईं. हादसे में मंत्री गुलाबो देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया. बताया जा रहा है कि मंत्री गुलाबो देवी का काफिला दिल्ली से बिजनौर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया.

बता दें कि गुलाबो देवी योगी आदित्यनाथ सरकार में माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं. 2022 में भी लगातार 5वीं बार चुनाव जीतकर गुलाबो देवी योगी मंत्रिमंडल की सबसे सीनियर महिला राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनीं. गुलाबो देवी संभल जिले की चंदौसी विधानसभा सीट से विधायक हैं. चंदौसी के ही कन्या इंटर कॉलेज में राजनीति विज्ञान की शिक्षिका और फिर इसी स्कूल में प्रिंसिपल के तौर पर उन्होंने जिम्मेदारी संभाली है.

1991 में उन्होंने पहली बार चंदौसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर जीती. इसका बाद उनकी इस सीट से साल 1996, 2002, 2017 व 2022 में भी जीत हुई. 2008 से 2012 के बीच उनको यूपी बीजेपी के उपाध्यक्ष का पद दिया गया.

सड़क हादसे का शिकार हुईं मंत्री

मंगलवार को माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाबो देवी दिल्ली से अमरोहा जा रही थीं. छिजारसी टोल प्लाजा के पास आगे चल रही एक गाड़ी ने अचानक ब्रेक लगा दिया. इसके बाद मंत्री की सुरक्षा में तैनात गाड़ियों को भी रुकना पड़ा. मंत्री के गाड़ी का ड्राइवर समय पर ब्रेक नहीं लगा पाया. इस कारण गाड़ी सामने चल रही दूसरी गाड़ी से टकरा गई.

हॉस्पिटल में चल रहा इलाज

हादसे की सूचना मिलते ही आनन-फानन में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. मंत्री को गाड़ी से निकालकर तुरंत पास के रामा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. पिलखुवा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मंत्री गुलाबो देवी का अस्पताल में इलाज जारी है. फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.