Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

दिल्ली में तेज धूप के बाद फिर छाए बादल… UP से बिहार तक बारिश का अलर्ट, जानें 15 राज्यों के मौसम का हाल

दिल्ली में वीकेंड पर हुई बारिश के बाद मंगलवार को दिनभर तेज धूप खिली रही, जिसके चलते दिल्ली वालों का गर्मी से बुरा हाल हो गया. हालांकि मंगलवार रात को दिल्ली के कई इलाकों में तेज तो कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हुई. अब फिर से मौसम विभाग की ओर से दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 9 और 14 जुलाई तक दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की संभावना है.

राजधानी के तापमान में भी गिरावट देखने को मिली है, जहां मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था. वहीं आज, बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. अगले 24 घंटे तापमान में और भी गिरावट आने की संभावना है. इसके साथ ही 14 जुलाई तक दिल्ली में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.

इन राज्यों में बारिश की संभावना

दिल्ली में मई-जून के मुकाबले जुलाई में कम बारिश देखने को मिल रही है. 29 जून को ही मानसून ने भी दिल्ली में एंट्री कर ली थी, जो पूरे देश को कवर कर चुका है. ऐसे में देशभर में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है. 9 जुलाई को मध्य प्रदेश में भी अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. 9 और 10 जुलाई के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा में बारिश हो सकती है.

हिमाचल और उत्तराखंड

पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है. अब मौसम विभाग की ओर से अलगे 6 दिन और बारिश की संभावना जताई गई है. 09 और 10 जुलाई को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है.

10 राज्यों के मौसम का हाल

अगले दो दिन कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों, गुजरात क्षेत्र में भारी वर्षा होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान कई स्थानों पर बारिश के साथ-साथ बिजली कड़कने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 09 से 14 जुलाई के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

11 से 14 जुलाई के दौरान अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा में बारिश होने की संभावना है. 09 से 14 जुलाई के दौरान तटीय कर्नाटक, केरल और माहे, तेलंगाना में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडू में तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है. मानसून के देशभर में पहुंचने के बाद से कई इलाकों में बारिश देखने को मिल रही है तो वहीं कई राज्य अभी भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.