मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में दादा धूनीवाले मंदिर में गुरुपूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत भक्तिभाव के साथ हुई. बुधवार रात 12 बजे तक एक लाख श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किए. मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु है. क्योंकि दादाजी दरबार विश्व में एक मात्र ऐसा मंदिर है, जो 24 घंटे खुला रहता है. इसीलिए मंदिर में रात के वक्त भी श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं.
मंदिर में बुधवार को स्थानीय और आसपास के श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे, जबकि देर रात पांढुर्णा का जत्था मंदिर पहुंचा. दोपहर तक श्रद्धालुओं को मेन गेट से प्रवेश दिया जा रहा था, लेकिन भीड़ बढ़ने पर छह नंबर गेट से एंट्री शुरू की गई. समिति द्वारा यहां एक साथ 50 हजार लोगों के वेटिंग की व्यवस्था की गई है. श्रद्धालुओं की कतारों के लिए वाटरप्रूफ डोम और अंदर जाने के लिए जिगजैग बैरिकेडिंग की गई है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.