Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

सावन में शिव पर अर्पित कीजिए यह 10 चीजें, मिलेगा मनचाहा वरदान!

Sawan 2025: आज से सावन का महीना शुरू हो रहा है. सावन का महीना शिव जी को समर्पित है. सावन में शिव की भक्ति का अपना ही महत्व है. इसका वर्णन हमें वेदों, पुराणों, और उपनिषदों में मिलता है.इस बार सावन 11 तारीख से शुरू हो रहा है और सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है. इस महीने में महादेव की विभिन्न तरीके से पूजा-अर्चना और जलाभिषेक किये जाते हैं.

शिव पुराण में शिव की महिमा का और सावन के महत्व का वर्णन बखूबी किया गया है. शिव ऐसे देवता है जो सच्चे मन से की गई आराधना से शीघ्र अति शीध्र प्रसन्न हो जाते हैं और मनचाहा वर दे देते हैं. भगवान शंकर औघड़ दानी हैं. भोग विलास से इतर भगवान शिव एक तपस्वी हैं. साधारण सी चीजें शिव को पसंद हैं. क्या है जो शिव को अति प्रिय है और जिसे अर्पित करने से शिव अपने भक्तों की मनोकामना पूरी कर देते हैं. शिव को अलग-अलग चीजें चढ़ाने के अलग-अलग लाभ हैं तो चलिए जानते हैं कौन सी चीज चढ़ाने से क्या फल मिलता है और कौन सी वह 10 जरूरी चीजें हैं जो सावन में शिव को अर्पित करनी ही चाहिए.

शिवलिंग पर चढ़ाने जाने वाले 10 पदार्थ और उनसे मिलने वाले फल किस प्रकार है जान लेते हैं

  1. जल- शिवलिंग पर जल चढ़ाने से हमारा स्वभाव शांत होता है. आचरण स्नेही होता है.
  2. दुग्ध/दूध- शिवलिंग को दूध चढ़ाने से हमें उत्तम स्वास्थ्य का वरदान मिलता है.
  3. दही-भगवान शंकर को दही से स्नान कराने से स्वभाव में गंभीरता आती है
  4. शक्कर- शक्कर चढ़ाने से सुख और समृद्धि बढ़ती है
  5. शहद-भगवान को शहद अर्पण करने से हमारी वाणी में मधुरता आती है.
  6. घी/घृत-शिवलिंग पर घी अर्पित करने से शक्ति में वृद्धि होती है.
  7. इत्र- शिव को इत्र अर्पित करने से विचारों में शुद्धि आती है
  8. चंदन- शिवजी को चंदन लगाने से मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होती है.
  9. भांग- महादेव को भांग अति प्रिय है….भांग चढ़ाने से विकार और बुराइयां का अंत होता है.
  10. केशर- भोलेनाथ को केशर अर्पित करने से सौम्यता मिलती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.