Local & National News in Hindi

मान सरकार का Action! पंजाब पुलिस की Lady इंस्पेक्टर गिरफ्तार

4

गुरदासपुर: भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार की ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में गुरदासपुर के पुलिस सांझ केंद्रों की इंचार्ज इंस्पेक्टर इंदरबीर कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर इंदरबीर कौर के अधीन गुरदासपुर जिले के 13 पुलिस सांझ केंद्र आते थे। इन केंद्रों के कर्मचारियों ने इंदरबीर कौर पर आरोप लगाया था कि वह उनसे पैसे वसूलती थीं। इन आरोपों के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.