मध्य प्रदेश के बालाघाट के वारासिवनी थाना अंतर्गत एक युवक ने प्रेम प्रसंग में युवती पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. इतना ही नहीं युवक ने युवती के परिवार के चार लोगों को जान से मारने की कोशिश की. इस दौरान युवती के पिता पर भी हमला किया. युवती और उसके पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है. दोनों का इलाज चल रहा है. वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम को लेकर जांच में जुट गई है.
जानकारी अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे सिरफिरा आशिक सावंगी निवासी धनेंद्र ठाकरे अचानक बुदबुदा निवासी 50 वर्षीय किसान बस्तीराम राणा के घर में घुस गया. इस दौरान घर में बर्तन धो रही 23 वर्षीय युवती को जबरदस्ती एक रूम में ले जाकर शादी का दबाव बनाने लगा. युवती ने इसका विरोध किया गया. वहीं युवती की दादी ने भी युवक के जबरन घर में घुसने का विरोध किया गया. युवक ने युवती की दादी और उसके 3 वर्षीय भतीजे अभी पटेल के साथ मारपीट करने लगा. साथ ही युवती के विवाह से इनकार करने से आक्रोशित होकर आरोपी युवक ने किचन में रखे चाकू से युवती की गर्दन पर हमला कर दिया. जिससे वह घायल हो गई.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.