दिल्ली: 6 महीने पहले टूटी सगाई, कहीं और चली रिश्ते की बात तो ऑफिस पहुंच गया पूर्व मंगेतर, लड़की पर चाकू से किया हमला
दिल्ली के पहाड़गंज में एक शख्स ने अपनी पूर्व मंगेतर पर जानलेवा हमला कर दिया. वह पहले युवती के ऑफिस में घुसा और खूब हंगामा किया. इसके बाद उसने युवती का हाथ पकड़ा और उसे घसीटते हुए ऑफिस से बाहर सड़क पर ले आया. फिर उसके साथ मारपीट करने लगा. तभी वहां से गुजर रही पुलिस की नजर उस पर पड़ गई. पुलिस ने तुरंत आरोपी को दबोचा और युवती की जान बचा ली.
दरअसल, पीड़िता की आरोपी के साथ सगाई हुई थी. लेकिन बाद में पता चला कि आरोपी युवक कुछ काम नहीं करता और बेरोजगार है. ऐसे में युवती ने उससे 6 महीने पहले ही सगाई तोड़ दी थी. लेकिन ये बात युवक को पसंद नहीं आई थी. वह लगातार लड़की का पीछा करता रहा और उसे परेशान करता रहा था. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी वह उसे धमकी देता था.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.