Local & National News in Hindi

कांवड़ यात्रा में कम क्यों आ रहे श्रद्धालु? पिछले साल के मुकाबले घट गई संख्या, ये है एक बड़ी वजह

12

सावन में कांवड़ यात्रा और शिव भक्ति का माहौल है, लेकिन सड़कों पर पहले जैसी भीड़ नहीं दिख रही. पैदल यात्रियों की संख्या में गिरावट है. इसके पीछे कारण क्या है? कोई प्रसाशन की सख्ती तो कोई इसे यात्रा का बदलता स्वरूप बता रहा है. हरिद्वार कांवड़ यात्रा की शुरुआत 11 जुलाई को हुई थी और 18 जुलाई तक एक करोड़ 56 लाख 90 हजार श्रद्धालुओं की प्रगतिशील संख्या प्रशासन के द्वारा जारी आंकड़ों में बताई जा रही है, लेकिन ये संख्या पिछले साल के मुकाबले 26 लाख 50 हजार कम है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.