Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

सावन के दूसरे सोमवार पर यहां पढ़ें भोलेनाथ की दो आरती, जिसके बिना अधूरी है शिव जी की पूजा

सावन का पवित्र माह भोलेनाथ को समर्पित है. इस माह में भोलेनाथ और माता-पार्वती की आराधना की जाती है. मान्यता भोलेनाथ इतने भोले हैं कि वो अपने भक्तों की पूजा से शीघ्र प्रसन्न होकर उनकी हर मनोकामना पूर्ण कर देते हैं. सावन माह के सोमवार पर जितना महत्व शिवलिंग पर जलाभिषेक का है उतना ही महत्व उनकी आरती का भी है. सावन माह में पूजा समाप्त करने से पहले शिव जी आरती जरूर पढ़ें, अन्यथा इसके बिना शिव जी की पूजा अधूरी मानी जाती है. यहां पढ़ें शिव जी की दो आरती.

जय शिव शंकर, जय त्रिपुरारी। जय गिरिजापति, दीन दयाली॥

भूतनाथ हर, गिरिजा प्यारे। सदा बसो तुम ह्रदय हमारे॥

नेत्र तीन सुन्दर त्रिनयना। भाल शशिधर गंगा धारा॥

धर अधर विष भाल शशिधारी। कंठ विराजे नाग बिहारी॥

व्याघ्र चर्म परिधान तुम्हारा। माथे शोभे चंद्र सितारा॥

धूप दीप नेवेद्य चढ़ाएं। श्रद्धा सहित पूजा कराएं॥

कर्पूर गौंरं करुणावतारं। संसार सारं भुजगेन्द्र हारं॥

सदा वसन्तं हृदयारविन्दे। भवं भवानी सहितं नमामि॥

शिवजी की दूसरी आरती (Shiv Ji Aarti)

ॐ जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।

ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा ॥ ॐ जय शिव ओंकारा…॥

एकानन चतुरानन पंचानन राजे ।

हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे ॥ ॐ जय शिव ओंकारा…॥

दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे ।

त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे ॥ ॐ जय शिव ओंकारा…॥

अक्षमाला वनमाला, मुण्डमाला धारी ।

चंदन मृगमद सोहै, भाले शशिधारी ॥ ॐ जय शिव ओंकारा…॥

श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे ।

सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे ॥ ॐ जय शिव ओंकारा…॥

कर के मध्य कमंडल चक्र त्रिशूलधारी ।

सुखकारी दुखहारी जगपालन कारी ॥ ॐ जय शिव ओंकारा…॥

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ।

प्रणवाक्षर में शोभित ये तीनों एका ॥ ॐ जय शिव ओंकारा…॥

त्रिगुणस्वामी जी की आरती जो कोइ नर गावे ।

कहत शिवानंद स्वामी सुख संपति पावे ॥ ॐ जय शिव ओंकारा…॥

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.