माता वैष्णो देवी से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहां भारी बारिश के कारण भूस्खलन (landslide) हुआ है। बताया जा रहा है कि बाण गंगा और लंगर हाल के बीच भूस्खलन होने से हजारों यात्री यात्रा मार्ग में फंस गए है।
बता दें कि गत सोमवार शाम भी बारिश के कारण मां वैष्णो देवी के महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग पर भूस्खलन होने के चलते इस महत्वपूर्ण मार्ग को श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था, पर श्राइन बोर्ड के सफाई कर्मचारीयों द्वारा इस मार्ग को पूरी तरह से साफ करने के करीब एक घंटे के भीतर इस मार्ग को खोल दिया गया था।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.