Local & National News in Hindi

पंजाब सरकार ने बदला एक विभाग का नाम, जारी हुई Notification

6

चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने एक विभाग का नाम बदल दिया है। यह विभाग कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा के पास था, जिसका नाम बदल दिया गया है। प्रशासन सुधार एवं सूचना शिकायत विभाग का नाम बदल दिया गया है। अब यह विभाग सुधार, प्रशासन एवं सूचना तकनीकी विभाग के नाम से जाना जाएगा।

PunjabKesari

इस संबंध में सरकार की ओर से एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार, मुख्यमंत्री की सलाह पर पंजाब के राज्यपाल द्वारा कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को आवंटित प्रशासनिक सुधार और शिकायत निवारण विभाग का नाम बदलकर अब सुधार, प्रशासन एवं सूचना तकनीक विभाग कर दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.