हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यहां एक हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस अनियंत्रित हो गई और खाई में में जा गिरी. इस सड़क हादसे में पांच यात्रियों की जान चली गई. वहीं हादसे में 20 यात्री घायल हैं. मृतकों में तीन महिलाएं और दो पुरुष हैं. ये सड़क हादसा मंडी जिले से 60 किलोमीटर दूर सरकाघाट उपमंडल में मसेरन के पास तरांगला में हुआ.
बस जब अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलकर खाई में गिरी तो उस समय बस में 25 यात्री सफर कर रहे थे. हादसे की जानकारी मिलते ही सरकाघाट थाने की पुलिस टीम और डीएसपी हादसे वाले जगह पर पहुंचे. राहत और बचाव का काम किया जा रहा है. हादसे के बाद स्थानीय लोग भी राहत और बचाव काम में प्रशासन की सहायता कर रहे हैं.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.