ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में सोमवार को चर्चा होगी, जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लोकसभा में भारत के सीमा पार आतंकवाद विरोधी अभियान पर बहस का नेतृत्व करेंगे, जो 22 अप्रैल के पहलगाम नरसंहार का बदला लेने के लिए किया गया था. इस चर्चा में भाग लेने वाले अन्य मंत्रियों में गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर शामिल होंगे. बीजेपी सांसद विजयंत जय पांडा, अनुराग ठाकुर भी इस चर्चा में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी इस चर्चा में हस्तक्षेप करने की संभावना है.
वहीं, ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा मंगलवार को राज्यसभा में शुरू होगी,जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और अन्य मंत्री भाग लेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा की चर्चा में भी हस्तक्षेप कर सकते हैं. दोनों सदनों में इस विषय पर 16 घंटे की चर्चा होगी.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.