Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

बेटे की शादी के साथ पिता ने करवाई 11 और जोड़ों की शादियां, खुद की सारी तैयारी… सबको दिए गिफ्ट

भारत में जहां एक तरफ शादियों के चक्कर में लोग अपने जीवन भर की पूंजी को लगा देते हैं. कर्ज ले लेते हैं. जमीन बेच देते हैं, ताकि शादी को ज्यादा से ज्यादा भव्य बनाया जा सके. वहीं कर्नाटक के राम नाम के व्यक्ति ने अपने एक फैसले और काम से सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है.

रामू ने लाखों की आय होने के बावजूद, अपने बेटे की शादी को बेहद साधारण रखा. इस शादी में खास बात यह थी कि रामू ने अपने बेटे की शादी के साथ 11 जोड़ों की शादी करवाई. ये अपने आप में एक मिसाल है. लोग उनके इस प्रयास की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

एक साथ 11 शादियों की व्यवस्था

यह अनूठी कहानी बेंगलुरु के ग्रामीण जिले के होसाकोटे तालुका की है. यहीं के कंबलीपुरा के कटेरम्मा मंदिर में रामू ने अपने बेटे की शादी का आयोजन कराया. उन्होंने अपने बेटे के साथ एक ही मंच पर 11 अन्य जोडों की शादी करवाई. केवल शादी ही नहीं करवाई, बल्कि इसके साथ उन्होंने शादी की सारी तैयारी भी खुद ही करवाई.

रामू ने अपने बेटे की शादी के पैसों से अन्य 11 जोड़ों के लिए के लिए शादी के इंतजाम किए. इसमें उन्होंने 11 जोडों को साड़ी-कपड़े, सोने की थाली और 10,000 रुपये नकद दिए. इसके साथ ही उन्होंने शादी में आए सभी 11 जोड़ों के रिश्तेदारों के लिए भी स्वागत और भोजन की व्यवस्था की थी.

कंबलीपुरा के कटेरम्मा मंदिर में हुए इस सामूहिक शादी समारोह की चर्चा पूरे इलाके में है. विधि-विधान से संपन्न हुई शादी के बाद रामू के इस कदम की हर तरफ तारीफ हो रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.