Local & National News in Hindi

सीएम साय ने बेमेतरा को दी करोड़ों की सौगात, विकासकार्यों का किया लोकार्पण और भूमिपूजन

19

बेमेतरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने एकदिवसीय प्रवास पर जिला बेमेतरा पहुंचे, इस दौरान उन्होंने जिलेवासियों को विकास की बड़ी सौगात दी, नगर पंचायत दाढ़ी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कुल 10167.87 लाख (102.67 करोड़) की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री 66.91 करोड़ (6691.10 लाख) की लागत से निर्मित होने वाले 26 नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। साथ ही 35.76 करोड़ (3576.77 लाख) की लागत से पूर्ण हो चुके 22 विकास कार्यों का लोकार्पण भी किया।

कार्यक्रम में मुख्य मंत्री के साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री दयालदास बघेल सहित जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पंच-सरपंच, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने 1 करोड़ 25 लाख  रुपये नगर पंचायत भवन दाढ़ी के लिए घोषणा किया मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान विशाल जनसभा को संबोधित किया और शासन की विभिन्न योजनाओं को लेकर जानकारी साझा किया साथ ही नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के 20 ग्राम पंचायतों में 5 -5 लाख रुपये के सी सी रोड की घोषणा की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.