उत्तर प्रदेश के झांसी में बैंकवालों की गुंडागर्दी देखने को मिली. यहां लोन की रकम वसूलने के लिए प्राइवेट बैंक ने तो हद ही पार कर दी. एक प्राइवेट माइक्रो फाइनेंस बैंक ने महिला को लोन की किश्त न चुकाने पर कथित तौर पर 5 घंटे तक बंधक बनाकर बैठाए रखा. पति से कहा- किश्त दो, पत्नी को ले जाओ.
मामला ग्राम बम्हरौली के आजाद नगर मोहल्ले में स्थित एक प्राइवेट समूह लोन देने वाले बैंक का है. यहां बाबई रोड, पूंछ निवासी रविंद्र वर्मा की पत्नी पूजा वर्मा को सोमवार दोपहर 12 बजे से बैंक के अंदर कथित रूप से जबरन बैठाकर रखा गया. पति जब बैंक पहुंचा तो साफ जवाब मिला- पैसे दो, तभी बीवी मिलेगी. रविंद्र ने लाख मिन्नतें कीं, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने कोई दया नहीं दिखाई. आखिर थक-हारकर उसने डायल 112 पर कॉल की. पुलिस के पहुंचते ही बैंक कर्मचारियों के चेहरे का रंग उड़ गया और आनन-फानन में महिला को बाहर निकाला गया.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.