Local & National News in Hindi

चोरों ने मस्जिद को बनाया निशाना, वज़ूखाने से टोंटियां सहित अन्य कीमती सामान गायब

5

पन्ना: पन्ना में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंदिरों के बाद अब चोरों ने एक मस्जिद को निशाना बनाया है। शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कलेक्टर बंगले के पास स्थित मदार साहब की मस्जिद में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने मस्जिद के वजूखाने से स्टील की टोंटियां, एक सफाई करने वाली कीमती मशीन और अन्य सामान चुरा लिए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप के हालात बने हुए है।

बता दे कि मस्जिद के मुअज्जिन मुवीन खान ने बताया कि चोरों ने रात में मस्जिद की दीवार फांदकर इस घटना को अंजाम दिया। सुबह जब लोग नमाज के लिए पहुंचे, तब चोरी का पता चला। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। यह घटना इसलिए भी चिंताजनक है क्योंकि बीते दिनों चोरों ने दो मंदिरों में भी चोरी की थी। इस तरह मंदिरों और अब मस्जिद को निशाना बनाए जाने से लोगों में यह चर्चा आम है कि कोई गिरोह जानबूझकर धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहा है। पुलिस के लिए यह एक बड़ी चुनौती बन गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश में जुट गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.