Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

Gemini AI ले रहा आपकी पर्सनल बातों से ट्रेनिंग, रोकने के लिए बंद करें ये सेटिंग

2022 के अंत में OpenAI के ChatGPT के वायरल होने के बाद से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस चैटबॉट्स ने लोगों के बीच बहुत ही कम समय में लोकप्रियता हासिल कर ली है. भले ही चैटजीपीटी अब भी सबसे पॉपुलर चैटबॉट बना हुआ है लेकिन पिछले कुछ समय में Google Gemini AI के कुछ शानदार मॉडल्स को लॉन्च किया गया है, जेमिनी को लेकर एक बात अच्छी है कि ये चैटबॉट कंपनी के पॉपुलर सर्विसेज जैसे जीमेल, कैलेंडर आदि में मौजूद है जिससे काम काफी आसान हो जाता है लेकिन एक बात जो डराने वाली है और वो ये है कि डिफॉल्ट रूप से गूगल अपकमिंग एआई मॉडल्स की ट्रेनिंग के लिए Gemini के साथ आपकी बातचीत का इस्तेमाल करता है.

गौर करने वाली बात यहां पर ये है कि Gemini जैसे लॉर्ज लैंग्वेज मॉडल रिजनिंग, लैंग्वेज और कॉन्टैक्स्ट में पैटर्न सीखने के लिए डेटासेट पर ट्रेन किया जाता है. एडवांस लार्ज लैंग्वेज मॉडल पैटर्न को पहचानने में सक्षम होते हैं और डेटासेट मॉडल को जरूरी पैटर्न सीखने में मदद कर सकते हैं. जेमिनी के साथ आपकी बातचीत पर ट्रेनिंग के जरिए लॉर्ज लैंग्वेज मॉडल समझते हैं कि यूजर सबसे ज्यादा क्या प्रश्न पूछते हैं और बेहतर कंटेंट के लिए एआई मॉडल को कैसे कस्माइज किया जा सकता है?

लोग जीवन से जुड़ी हर छोटी से लेकर बड़े परेशानी के लिए चैटबॉट का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए गूगल नए एआई मॉडल को ट्रेन करने के लिए आपकी बातचीत का इस्तेमाल करता है लेकिन अगर आप एआई मॉडल की ट्रेनिंग के लिए अपने डेटा का इस्तेमाल करने से रोकना चाहते हैं तो आप गूगल को ऐसा करने से रोक सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

जेमिनी के साथ आपकी बातचीत का डेटा गूगल अपने अपकमिंग एआई मॉडल्स की ट्रेनिंग के लिए न कर पाए इसके लिए आपको सेटिंग्स में जाकर जेमिनी ऐप्स एक्टिविटी ऑप्शन को बंद करना होगा. आप ऐप या वेबसाइट के जरिए इस सेटिंग को बंद कर सकते हैं. जल्द गूगल नए अपडेट के बाद इस सेटिंग के नाम बदलकर Keep Activity कर सकता है लेकिन इस सेटिंग को बदलने का तरीका यही रहेगा.

Google Gemini AI: चेंज करें ये सेटिंग

  • ब्राउजर पर Gemini.Google.com खोलें और इसके बाद गूगल अकाउंट के जरिए साइन इन कीजिए.
  • इसके बाद लेफ्ट साइड में नजर आ रहे थ्री बार मेन्यू पर टैप करें और फिर सेटिंग्स पर क्लिक करें.
  • इसके बाद एक्टिविटी पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा, यहां आपको जेमिनी एक्टिविटी के आगे दिख रहे टर्न ऑफ बटन पर टैप करना होगा. इसके बाद गूगल आपके डेटा को एआई ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल नहीं कर पाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.