Local & National News in Hindi

इंजीनियर पति ने मां संग मिलकर बीवी को मार डाला, फिर कंबल में लपेटकर ले गया प्रयागराज, कर दिया अंतिम संस्कार… ससुर ने खोली दामाद की पोल

4

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से खौफनाक जुर्म की कहानी सामने आई है. यहां एक इंजीनियर पति का पत्नी संग पानी को लेकर विवाद हो गया. गुस्से में पति ने पत्नी का सिर किचन के स्लैब में पटककर उसे मार डाला. फिर मां के साथ लाश को कंपल में लपेटा. उसके बाद दोनों प्रयागराज चले गए. वहां जाकर उन्होंने डेड बॉडी जला दी. ससुर ने दामाद के खिलाफ थाने में FIR दर्ज करवाई थी. पुलिस ने आरोपी पति और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला विन्ध्यनगर थाना क्षेत्र का है. यहां एनटीपीसी कॉलोनी में 15 अगस्त को एक इंजीनियर ने पत्नी की हत्या कर थी. प्रयागराज के करैली थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर रसूलपुर निवासी निखिल दुबे सिंगरौली के विन्ध्यनगर में एनएंडटी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है. वह विन्ध्यनगर एनटीपीसी कॉलोनी में रहता है. 15 अगस्त को पानी मांगने पर निखिल का उसकी पत्नी आभ्या से विवाद हो गया. गुस्से में निखिल ने पत्नी का सिर किचन के स्लैब पर पटक दिया. इससे उसकी मौत हो गई.

यह देख पति निखिल डर गया. इसके बाद सबूत मिटाने के लिए निखिल अपनी मां दुर्गेश्वरी देवी की मदद से शव को कंबल में लपेटकर प्रयागराज ले जाकर जला दिया. विंध्यनगर टीआई अर्चना द्विवेदी ने बताया- 15 अगस्त को फतेहपुर से सुनील दुबे ने उन्हें फोन किया था. बताया था कि उनके दामाद निखिल ने उन्हें बेटी की मौत की जानकारी दी थी. जब मायके वालों ने प्रयागराज जाकर पता किया तो घर में ताला लगा था. उन्हें शक था कि निखिल कुछ तो उनसे छिपा रहा है.

निखिल के घर पर लगा था ताला

इसके बाद उन्होंने पुलिस को विंध्यनगर में निखिल के आवास की जांच करने के लिए कहा. पुलिस ने निखिल के आवास का ताला तोड़कर जांच की लेकिन कुछ नहीं मिला. पुलिस को कंपनी के एचआर से जानकारी मिली कि निखिल ने वॉट्सएप कॉल पर बताया था कि उसने अपनी पत्नी का अंतिम संस्कार प्रयागराज के शंकरघाट स्थित इलेक्ट्रिक शवदाह गृह में किया है. पुलिस तुरंत प्रयागराज पहुंची और फुटेज खंगालना शुरू किया.

सीसीटीवी से खुला सारा भेद

जांच में सामने आया कि उसने पत्नी का शव कंबल में लपेटकर कार की पिछली सीट पर रखकर प्रयागराज ले गया. सीसीटीवी से बचने के लिए कार के शीशों पर पर्दा भी लगा रखा था. पुलिस ने आरोपी निखिल दुबे और उसकी मां दुर्गेश्वरी देवी को प्रयागराज के शास्त्री नगर से गिरफ्तार कर लिया है. उनके खिलाफ आगामी जांच जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.