Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

‘जब भी मैं प्यार से अपनी बीवी को…’, नई नवेली दुल्हन पर पति ने लगाया इल्जाम, सुहागरात का खोला खौफनाक राज

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में शादी के 4 महीने बाद एक पति ने पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया. पति बोला- सुहागरात से लेकर अब तक पत्नी ने उससे शारीरिक संबंध नहीं बनाए. प्यार की बात करो तो बहाना लगा देती है. जब एक बार शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो पत्नी ने मेरे प्राइवेट पार्ट पर जानलेवा हमला कर दिया. इससे मुझे 7 टांके लगवाने पड़े. पति की बातें सुन पुलिस भी हैरान रह गई.

मामला बिजनौर के मंडावर थाने का है. यहां शिमला कला गांव के रहने वाले चांद वीर सिंह उर्फ चांद ने अपनी पत्नी तनु पर आरोप लगाते हुए मंडावर थाना पुलिस को एक शिकायती पत्र दिया. इसमें उसने बताया- मेरी शादी 29 अप्रैल 2025 को अलीपुरा जट कोतवाली देहात इलाके की तनु से हुई थी. शुरू से ही उसकी पत्नी तनु मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाने में आनाकानी करती थी. जब भी वह उसके साथ प्यार करने की बात करता, तो वह कुछ न कुछ घरेलु काम करने का बहाना बना कर कमरे से चली जाती थी. अक्सर वह फोन पर किसी से बाते करने में लगी रहती मेरे आते ही वह फोन काट देती थी.

पति के मुताबिक, 20 अगस्त को शाम छह बजे जब मैने तनु से शारीरिक संबंध बनाने चाहे तो इससे वो नाराज हो गई. उसने मेरे प्राइवेट पार्ट पर ब्लेड से हमला कर दिया. इससे प्राइवेट पार्ट दो जगह से कट गया. मेरे रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर मेरे पिता और घर के अन्य सदस्य आ गए. फिर लहुलुहान हालत में मुझे अस्पताल लेकर पहुंचे. डाक्टर ने सात टांके मेरे प्राइवेट पार्ट पर लगा कर मेरी जान बचाई है.

पत्नी ने भी लगाए गंभीर आरोप

चांदवीर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है. मंडावर थाने के इंस्पेक्टर राजकुमार सरोज ने बताया- चांदवीर सिंह की पत्नी तनु ने भी उस पर आरोप लगाओ हैं. पुलिस को बताया कि उसकी नई-नई शादी हुई है. जब भी वो अपने मायके फोन पर बात करती तो उसका पति चांदवीर उस पर किसी अन्य लड़के से बात करने का शक करता था. साथ ही रोज जोर जबरजस्ती करके संबंध बनाता था, जिससे उसे काफी दर्द और परेशानी हो रही थी. इसलिए उसने गुस्से में उसके प्राइवेट पार्ट को काट डाला.

पत्नी को किया गया गिरफ्तार

पुलिस ने कारवाई करते हुए आरोपी तनु को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, गांव में नई नवेली बहु के इस खौफनाक कारनामे से ग्रामीण भी सकते में हैं. और सब तरफ चांद वीर और तनु की चर्चा हो रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.