Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

नहीं होगी TikTok की भारत में वापसी, सरकार ने दिया बड़ा बयान

भारत सरकार ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि चीन के पॉपुलर ऐप TikTok को दोबारा भारत में वापसी की इजाजत नहीं दी जाएगी. दरअसल, कुछ समय से सोशल मीडिया पर खबरें चल रही थीं कि TikTok भारत में वापसी की तैयारी कर रहा है. लेकिन अब सरकार के बयान से ये कन्फर्म हो गया है कि इस ऐप के लिए भारत के दरवाजे बंद ही रहेंगे.

कितना बड़ा था भारत में टिकटॉक का यूजरबेस?

भारत में TikTok बैन होने से पहले यहां इसका बहुत बड़ा यूजर बेस था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत में TikTok के करीब 20 करोड़ (200 मिलियन) से ज्यादा एक्टिव यूजर्स थे. पूरी दुनिया में TikTok के सबसे ज्यादा डाउनलोड्स भारत से ही होते थे. 2020 में बैन से ठीक पहले तक भारत TikTok का सबसे बड़ा मार्केट था. TikTok की पॉपुलैरिटी भारत में बहुत तेजी से बढ़ रही थी. लेकिन सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा प्राइवेसी के मामलों को ध्यान में रखते हुए इसे बैन कर दिया गया था.

क्यों किया गया था TikTok बैन?

जून 2020 में भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगाया था, जिनमें TikTok भी शामिल था. ये फैसला देश की सुरक्षा और प्राइवेसी को देखते हुए लिया गया था. सरकार के मुताबिक, ये ऐप्स भारतीय यूजर्स का डेटा देश से बाहर सर्वर पर भेज रहे थे. जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है.

TikTok की वापसी की खबरें कैसे फैलीं?

हाल में सोशल मीडिया पर चल रहा है कि TikTok किसी भारतीय कंपनी के साथ पार्टनरशिप करके फिर से भारत में लॉन्च हो सकता है. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ऐप के डेवलपर ByteDance ने वापसी की योजना बनाई है. लेकिन अब सरकार ने ऑफिशियली ये साफ कर दिया है कि TikTok की वापसी पॉसिबल नहीं है.

इन ऐप्स ने ली टिकटॉक की जगह

TikTok के बैन होने के बाद भारत में कई देसी शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म तेजी से पॉपुलर हुए. जिसमें Moj, Josh, Chingari और Roposo शामिल हैं. इन ऐप्स ने यूजर्स को TikTok जैसा एक्सपीरियंस दिया और लाखों लोग इनसे जुड़ गए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.