Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

Whऐप में जुड़े ये नए टूल्स, अनजान ग्रुप से करेंगे आपकी ‘रक्षा’

यूं ही WhatsApp इतना ज्यादा पॉपुलर नहीं है, यूजर्स के बेहतर एक्सीपरियंस के लिए एप में नए-नए फीचर्स जुड़ते रहते हैं और कंपनी यूजर्स की प्राइवेसी का भी पूरा ध्यान रखती है. अब कंपनी ने आप लोगों की सेफ्टी के लिए ऐप में कुछ नए टूल्स को शामिल किया है. इस नए टूल के ऐप में जुड़ने के बाद अब आप उन ग्रुप्स में भी सुरक्षित रहेंगे जिन्हें आप नहीं जानते हैं.

WhatsApp पर अब अगर आपको कोई भी किसी अनजान ग्रुप में जोड़ता है तो अब आपको पहले से ज्यादा कंट्रोल्स दिखाई देंगे, जैसे कि अब आपको बिना चैट देखे ऑटोमैटिकली म्यूट नोटिफिकेशन, ज्यादा ग्रुप डिटेल्स और आसानी से ग्रुप छोड़ने और रिपोर्ट करने की सुविधा मिलेगी. इस नए फीचर के ऐप में जुड़ने के बाद यूजर्स की प्राइवेसी और भी ज्यादा मजबूती हो गई है, अगर कोई व्यक्ति आपको अनजान ग्रुप में जोड़ता है तो आप इन नए टूल्स की मदद ले सकते हैं. अगर आपको ये नए टूल्स नहीं दिख रहे हैं तो ऐप को अपडेट करें.

प्राइवेसी होगी डबल मजबूत

व्हाट्सऐप में एक ऐसा फीचर भी मिलता है जिसे अगर आप सही ढंग से इस्तेमाल करेंगे तो कोई भी व्यक्ति आपको अनजान ग्रुप में बिना आपकी परमिशन जोड़ नहीं पाएगा. इस फीचर को एक्सेस करने के लिए आपको व्हाट्सऐप सेटिंग्स में जाना होगा. सेटिंग में जाने के बाद आपको अकाउंट के नीचे प्राइवेसी ऑप्शन पर टैप करना होगा, इस ऑप्शन में आपको थोड़ा नीचे की ओर स्क्रॉल करने पर ग्रुप्स ऑप्शन दिखाई देगा. इस ऑप्शन पर क्लिक करने पर आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे जैसे कि पहला Everyone, दूसरा My Contacts और तीसरा ऑप्शन My Contacts Except. कोई भी अनजान व्यक्ति आपको किसी ग्रुप में न जोड़ पाए, इसके लिए आप My Contacts ऑप्शन को चुन सकते हैं.

WhatsApp Privacy Features

इन नए टूल्स के अलावा व्हाट्सऐप पर यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी के लिए और भी कई शानदार प्राइवेसी फीचर्स मिलते हैं, जैसे कि आप प्रोफाइल फोटो, स्टेटस और अपनी ऑनलाइन प्रेसेंस को लेकर सेटिंग कर सकते हैं जिसके बाद आप जिसे चाहेंगे वही व्यक्ति आपकी तस्वीर, स्टेटस और इस बात को देख पाएगा कि आप ऑनलाइन हैं या नहीं?

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.