Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन में तकनीकी खराबी, ब्लू लाइन पर भी असर… दिखी भारी भीड़, DMRC ने दिया ये अपडेट

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन में शुक्रवार की सुबह तकनीकी खराबी आ गई. इस कारण येलो लाइन के रूट पर मेट्रो की सभी सेवाएं बंद कर दी गई हैं. भारी बारिश के बीच मेट्रो लाइन खराब होने से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली मेट्रो ने भी सोशल मीडिया X पर इसे लेकर जानकारी साझा की है.

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो के केंद्रीय सचिवालय से विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन के बीच तकनीकी खराबी के चलते मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई हैं. स्कूल और ड्यूटी टाइम के दौरान आई खराबी के चलते येलो लाइन के कई स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ लग गई है. हौज खास इंटरचेंज स्टेशन पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी जा रही है.

DMRC ने दी ये जानकारी

येलो लाइन रूट मेट्रो में आई खराबी का असर ब्लू लाइन रूट पर भी पड़ने लगा है, जिससे हजारों यात्रियों को असुविधा हो रही है. डीएमआरसी ने शुक्रवार को अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट कर बताया- विश्वविद्यालय और सेंट्रल सेक्रेट्रिएट स्टेशनों के बीच ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जबकि नेटवर्क के अन्य सभी कॉरिडोर पर सामान्य नॉर्मल हैं.

बारिश से लगा सड़कों पर जाम

एक तरफ जहां बाहर भारी बारिश के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या से लोग जूझ रहे हैं तो वहीं अब मेट्रो में आई खराबी ने उनकी और भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं. कब तब येलो लाइन चालू होगी इसकी अभी कोई जानकारी नहीं है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.