Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

AI की मदद से आम आदमी बना सकता है परमाणु बम, AI के ‘गॉडफादर’ ने दी चेतावनी

जहां देखो हर तरफ बस एआई का डंका बज रहा है क्योंकि घंटों का काम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से चुटकियों में पूरा हो जाता है. लेकिन AI जितना फायदेमंद है उतना ही ये मानवता के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है. कुछ समय पहले सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि चैटजीपीटी के कारण एक 16 साल के बच्चे ने सुसाइड कर लिया तो वहीं एक बेटे ने एआई टूल के बहकावे में आकर मां का कत्ल कर दिया.

इन मामलों के सामने आने के बाद पिछले कुछ समय से एआई टूल्स के कारण लोगों में चिंता का माहौल है. अब AI Godfather कहे जाने वाले जेफ्री हिंटन (Geoffrey Hinton) ने भी एआई के संभावित नुकसान के बारे में चेतावनी देते हुए आगाह किया है.

AI मानवता के लिए खतरा

जेफ्री हिंटन ने एआई डेवलपमेंट में तेजी लाने के बजाय इसके भविष्य को लेकर चिंता जाहिर की है, उनका मानना है कि एआई मानवता के लिए खतरा है. उन्होंने कहा कि ये टेक्नोलॉजी परमाणु बम बनाने में किसी भी व्यक्ति की मदद कर सकती है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि जेफ्री हिंटन ने कहा, एआई की मदद से एक सामान्य व्यक्ति जल्द जैविक हथियार भी बना सकता और यह बहुत ही भयानक है. इससे बड़े पैमाने पर खतरा बढ़ सकता है.

AI है बुद्धिमान

एआई के गॉडफादर जेफ्री हिंटन ने एआई पर चिंता जताते हुए कहा कि एआई बुद्धिमान है, उन्होंने कहा कि वास्तविकता में एआई का अनुभव इंसान के अनुभव से बहुत अलग नहीं है. हालांकि, हर कोई जेफ्री हिंटन के एआई से जुड़े खतरों पर रखे गए विचारों से सहमत नहीं है. उनके पूर्व सहयोगी यान लेकुन (अब मेटा में चीफ एआई साइंटिस्ट) का कहना है कि बड़े लैंग्वेज मॉडल सीमित हैं और दुनिया के साथ सार्थक रूप से बातचीत करने में सक्षम नहीं हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.