Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

संभल में चला बुलडोजर… आफत देख लोग खुद ही चलाने लगे हथौड़ा, तोड़ डाले अपने मकान

उत्तर प्रदेश के संभल में बुलडोजर एक्शन हुआ. संभल के गुन्नौर नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. ऐसे में इस क्षेत्र में सालों से बंद पड़े नाले की सफाई और खुदाई कराई जा रही है. प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुलडोजर एक्शन शुरू किया गया तो लोगों ने खुद ही अपने टीन शेड हटा लिए.

इसके साथ ही लोगों ने अपने मकानों और दुकानों के सामने जो अतिक्रमण किया हुआ था, जैसे चबूतरे और अतिरिक्त निर्माण था. उसे प्रशासन की सख्ती के बाद खुद ही तोड़ने में लग गए हैं. गुन्नौर नगर में सालों से जो नाले बंद पड़े हैं. उन पर अतिक्रमण की वजह से लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी रहती थी. इसके साथ ही लंबे जाम की स्थिति बनी रहती थी. इस मार्ग से आगरा-मुरादाबाद और मेरठ-बदायूं हाईवे पर रोज हजारों गाड़ियां गुजरती हैं.

एक्शन मोड में है प्रशासन

ऐसे में जलभराव की वजह से अक्सर इस मार्ग पर घटनाएं भी होती रहती हैं. हाल ही में सड़क किनारे अतिक्रमण के चलते एक सड़क हादसा हो गया था, जब एक गाड़ी को बचाने के चक्कर में घटना घटी और इस हादसे करीब 5 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई थी. अब प्रशासन एक्शन मोड में हैं और अतिक्रमण पर बुलडोजर एक्शन चलाया जा रहा है.

अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई जारी

एग्जीक्यूटिव ऑफिसर अमरीश तिवारी ने इसको लेकर बताया कि नगर में नालों और सरकारी जमीन पर किया गया अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा रही है. ऐसे में प्रशासन की सख्ती को देखते हुए लोगों ने खुद ही अपने अवैध अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया है. वह अपने घरों के सामने बने अवैध चबूतरे और टीन शेड के साथ बाकी अवैध निर्माण को तोड़ रहे हैं. क्योंकि वह भी जानते हैं कि अगर वह खुद अवैध निर्माण को नहीं हटाएंगे तो प्रशासन का बुलडोजर उस पर चल जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.