Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

पत्नी के लिए डोसा लेने गया था युवक, होटल में कुक से हुआ झगड़ा… चाकू घोंपकर हत्या

तमिलनाडु के थेनी जिले से हत्या का एक मामला सामने आया है. यहां एक युवक को चाकू घोंपकर बुरी तरह घायल कर दिया. खून से लथपथ हालत में स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से स्थानीय स्तर पर काफी हंगामा मचा हुआ है. ये पूरी घटना जिले के देवधनपट्टी की है. मृतक युवक की पहचान चंदन कुमार (28) के रूप में हुई है.

मृतक युवक देवधनपट्टी में एक किराने की दुकान चलाता था. उसकी पत्नी और एक 5 साल की बेटी है. पत्नी का नाम पांडीदेवी है. वो पांच महीने की गर्भवती है. 8 सितंबर को वो अपनी दुकान बंद करके घर लौटा. इसके बाद चंदन कुमार अपनी किराने की दुकान के पास एक होटल से डोसा खरीदने गया था. उस समय होटल में शिवा नाम का एक कुक पराठे बना रहा था.

बहस झड़प में बदल गई

जब चंदन कुमार होटल पहुंचा तो शिवा पराठे के लिए आटा गूंथ रहा था. वह आटा गूंथते हुए तेज आवाज कर रहा था. उसकी आवाज से चंदनकुमार चिढ़ गया. उसने शिवा से पूछा कि वह इतना शोर क्यों कर रहा है. बस फिर क्या था शोर मचाने का कारण पूछे जाने पर शिवा आग बबूला हो गया. उसकी चंदन कुमार से बहस हो गई. दोनों के बीच हुई बहस झड़प में बदल गई. दोनों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया.

चाकू से किया बार-बार वार

चंदन कुमार ने पास में पड़े डंडे से शिवा को मार दिया. उस समय उसके सिर पर गंभीर चोट आई. दर्द से तड़पते शिवा ने अपने पास मौजूद चाकू से चंदन कुमार पर बार-बार वार किया. चंदन कुमार चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे खून से लथपथ देखकर पड़ोसियों ने तुरंत एम्बुलेंस से सरकारी अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने उसकी जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया.

वहीं घायल शिवा का पेरियाकुलम सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. देवधनपट्टी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.