मुंबई समेत पूरे राज्य में भारी बारिश हो रही है. बारिश ने लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है. रात भर बारिश जारी रहने से कुछ इलाकों में और सड़कों पर जलभराव हो गया है. सड़कें तालाब बन गई हैं. बारिश का असर मुबंई की लोकल सेवा पर देखने को मिल रहा है. इस बारिश से लोकल ट्रेनें बुरी तरह प्रभावित हुई हैं. रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है.
इस समय मुंबई समेत ठाणे और रायगढ़ के लिए तीन घंटे का रेड अलर्ट जारी किया गया है. मुंबई और उसके आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है. मुंबई में बीती रात रुक-रुककर हुई बरसात से कई सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी है. आज सोमवार को कामकाजी दिन होने से बरसात और ट्रैफिक जाम की डबल मार लोगों पर पड़ रही है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.