Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

Mumbai Drugs Case: मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 तस्करों को किया गिरफ्तार

मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्को सेंटर में आयोजित एक लाइव कॉन्सर्ट पार्टी के बाद दो युवाओं की मौत से हड़कंप मच गया है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, 11 अप्रैल की रात आयोजित इस हाई-प्रोफाइल पार्टी में ड्रग्स और शराब के सेवन की आशंका जताई जा रही है.

बताया जा रहा है कि पार्टी के दौरान कुछ युवाओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान एक युवक और एक युवती की मौत हो गई, जिनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है. वहीं एक अन्य युवती की हालत गंभीर बनी हुई है और वह आईसीयू में भर्ती है.

ड्रग्स का ओवरडोज, रिपोर्ट का इंतजार

प्राथमिक जांच में ओवरडोज की आशंका सामने आई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी. इसी के तहत पुलिस ने पार्टी में शामिल कई लोगों के ब्लड सैंपल जांच के लिए भेजे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीले पदार्थों का सेवन हुआ था या नहीं.

मामले की जांच कर रही वनराई पुलिस ने इस प्रकरण में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें इवेंट ऑर्गनाइजर और मैनेजमेंट से जुड़े लोग शामिल हैं. साथ ही दो कॉलेज स्टूडेंट्स को भी हिरासत में लिया गया है. सभी आरोपियों को तीन दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है और आज उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा.

कुल 6 गिरफ्तार

पुलिस ने आकाश सामाल, विनोद जैन, प्रतीक पांडे, आनंद पटेल,रौनक खंडेलवाल और बालकृष्ण कुरूप को गिरफ्तार किया है. इसके अलावा पुलिस ने जांच के दौरान 15 से 20 लोगों के बयान दर्ज किए हैं.

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस कॉन्सर्ट के आयोजन के लिए जरूरी अनुमति ली गई थी या नहीं, और यदि ली गई थी तो किन शर्तों के तहत. जानकारी के अनुसार, इस इवेंट के टिकट ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से बेचे गए थे और मुंबई समेत आसपास के कई नामी कॉलेजों के छात्र इसमें शामिल हुए थे.

सूत्रों के मुताबिक, मृतक एक प्रतिष्ठित एमबीए कॉलेज के छात्र थे. मामले में कुछ छात्रों के बयान भी दर्ज किए गए हैं, जिनमें ड्रग्स के संभावित इस्तेमाल को लेकर अहम जानकारी मिली है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, ताकि इस हाई-प्रोफाइल पार्टी में हुई मौतों की असली वजह सामने लाई जा सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.