Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

शराब के नशे में टुन्न महिला हेडमास्टर पहुंची स्कूल, टेबल पर पैर रखकर सोई, बहसे के बाद ग्रामीणों से कहा- थैंक यू

जांजगीर-चांपा: जिले के एक सरकारी स्कूल में महिला हेडमास्टर शराब के नशे में स्कूल पहुंच गई और मध्यान्ह भोजन खाने की कोशिश करते हुए बेसुध हो गई। इस दौरान बच्चे छुट्टी समझकर घर चले गए। घटना का वीडियो ग्रामीणों ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। आपको बता दें कि स्कूल में कुल 45 बच्चे पढ़ते हैं और यहां हेडमास्टर के साथ एक टीचर पदस्थ है। ग्रामीणों का कहना है कि हेडमास्टर कई दिनों से नशे में स्कूल आती हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।

नशे की हालत में अजीब हरकतें
घटना 19 सितंबर की है। वीडियो में हेडमास्टर लड़खड़ाते हुए टेबल पर पैर रखकर सोती दिखाई दे रही हैं। वह हिंदी और अंग्रेजी में बड़बड़ाते हुए बातें कर रही थीं और अपनी जेब में रोटी रखी हुई थी। ग्रामीणों ने बताया कि कार्रवाई की चेतावनी पर उन्होंने जवाब में “थैंक-यू” कहा।

निजी कारणों से नशे की आदत
ग्रामीणों ने बताया कि हेडमास्टर ने पति की मौत के बाद नशा करना शुरू कर दिया। परिजनों ने कहा कि उन्हें कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। वीडियो की जांच के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर एसडीएम, डीईओ और बीईओ ने स्कूल का निरीक्षण किया। शिक्षकों, छात्रों और ग्रामीणों से पूछताछ में घटना की पुष्टि हुई।

हेडमास्टर को किया गया निलंबित…
20 सितंबर को सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन के कारण हेडमास्टर हीरा पोर्ते को निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बलौदा रहेगा। कलेक्टर ने मॉनिटरिंग में लापरवाही के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी और बीआरसी बलौदा को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था और विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.