Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

अभिषेक शर्मा बहन की शादी में नहीं होंगे शामिल, वजह हुई सामने

एशिया कप 2025 में अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अब ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने में बिजी हो गए हैं. हालांकि उनको पहले वनडे मुकाबले में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन वो कानपुर में जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं. इस बीच शुक्रवार, 3 अक्टूबर को उनकी बहन कोमल शर्मा की शादी अमृतसर में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक शर्मा इस शादी में शिरकत करने की संभावना बहुत कम है. इस शादी समारोह में कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की संभावना है.

अभिषेक शादी में क्यों नहीं होंगे शामिल?

अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा की शादी लुधियाना के मशहूर बिजनेसमैन परिवार से ताल्लुक रखने वाले लविश ओबराय से हो रही है. ये शादी अमृतसर में 3 अक्टूबर को होगी. इसी दिन भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए का मुकाबला भी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी वजह से अभिषेक शर्मा अपनी बहन की शादी में शामिल होने की संभावना बहुत कम है.

इसके अलावा कोई भी क्रिकेटर इस शादी समारोह में शामिल नहीं होगा, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ मैच के अलावा टीम इंडिया अहमदाबाद वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने में बिजी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस समारोह में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा और भी कई मशहूर हस्तियों के आने की संभावना जताई जा रही है. इस दौरान मीडिया की एंट्री बंद है.

जब अभिषेक शर्मा ने किया था डांस

हालांकि अभिषेक शर्मा ने 30 सितंबर को अपनी बहन की शगुन की रस्म में खूब डांस किए थे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था. इस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेट युवराज सिंह भी मौजूद थे.

इस दौरान अभिषेक शर्मा ने कहा था कि मेरी बहन कोमल मेरे लिए बहुत लकी है. इस बार उसने शादी का गिफ्ट एशिया कप मांगा था और मैंने उसकी ये इच्छा पूरी कर दी. शादी के बाद भी हमारा भाई-बहन का रिश्ता ऐसे ही बना रहेगा. शगुन की रस्म के दौरान अभिषेक शर्मा की बहन लहंगे में काफी खूबसूरत लग रही थी.अभिषेक शर्मा ने एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाए थे. इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.