Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

SMS अस्पताल आग: PM मोदी ने जताया गहरा शोक, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।

राजस्थान के जयपुर के सवाई मान सिंह हॉस्पिटल में आग के हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है. उन्होंने कहा कि राजस्थान के अस्पताल में आग की घटना में गई जानों के लिए बहुत दुख है.पीएम मोदी ने कहा कि जिन्होंने अपने अपनों को खोया है, उनके प्रति हार्दिक संवेदना है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट कर इस घटना को पीड़ादायक बताया है. उन्होंने कहा कि जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लगी आग में कई मरीजों की मौत हो गई है. ये घटना बहुत ही हृदय विदारक है. मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना जाहिर करता हूं. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति और शोकाकुल परिवारों को शक्ति प्रदान करें. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.

कैसे लगी आग?

एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि ट्रॉमा आईसीयू में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे आग तेजी से फैल गई और जहरीला धुआं निकलने लगा. डॉ. धाकड़ ने बताया कि जिस ट्रॉमा आईसीयू में आग लगी और फैल गई, वहां कुल 11 मरीज थे. आग लगने के बाद वहां मौजूद सभी मरीज ज्यादातर बेहोशी की हालत में थे और गंभीर थे.

उन्होंने न्यूज एजेंसी से बातचीत के दौरान कहा कि हमारे ट्रॉमा सेंटर में दूसरी मंजिल पर दो आईसीयू हैं, उनमें से एक ट्रॉमा आईसीयू और एक सेमी-आईसीयू है. वहां 24 मरीज़ थे. 11 ट्रॉमा आईसीयू में और 13 सेमी-आईसीयू में. ट्रॉमा आईसीयू में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग तेजी से फैल गई. कुछ ही देर में वहां से जहरीली गैसें निकलने लगीं. ज्यादातर गंभीर मरीज बेहोशी की हालत में थे. हमारी ट्रॉमा सेंटर टीम, हमारे नर्सिंग अधिकारी और वार्ड बॉय ने तुरंत उन्हें ट्रॉलियों पर लादकर किसी तरह से बाहर निकाला गया. उनसें से सभी बेहोश थे. सीपीआर देकर उन्हें होश में लाने की कोशिश की गई, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.