Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

बालों के लिए रामबाण: बाबा रामदेव ने बताए झड़ने रोकने के असरदार तरीके

योग गुरु बाबा रामदेव ने अपने प्रोडक्ट पतंजलि के जरिए तो आयुर्वेदिक चीजों को घर-घर पहुंचाया ही है, इसके अलावा वह यूट्यूब, सोशल मीडिया जैसे प्लेटफार्म के जरिए लोगों को हेल्थ, फिटनेस, स्किन हेयर से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के तरीके भी बताते हैं. बालों का झड़ना आज के टाइम में एक ऐसी समस्या बन चुकी है जिससे ज्यादातर महिलाएं और पुरुष परेशान हैं. स्वामी रामदेव के मुताबिक, बालों के झड़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें बॉडी में गर्मी, आयरन की कमी और अन्य सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी होना प्रमुख हैं. झड़ते बालों की समस्या से निपटने के लिए, उन्होंने कुछ सरल योगा प्रैक्टिस बताई हैं. इसके साथ ही यह भी बताया है कि आपको कौन सी चीजें खानी चाहिए जो आपके बालों को झड़ने से रोकने में कारगर होती हैं.

बाबा रामदेव अनुसार, बालों का झड़ना रोकने के लिए कई नेचुरल तरीके काफी असरदार होते हैं. बाबा रामेदेव नेचुरोपैथी और योग पर ज्यादा जोर देते हैं, इसलिए उनका कहना है कि अलग-अलग तरह की दवाओं का सेवन करने की बजाय हमें नेचुरल तरीकों पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए. चलिए जान लेते हैं कि बालों के झड़ने की समस्या से निजात पाने के लिए बाबा रामदेव ने कौन-कौन से तरीके बताए हैं.

डाइट में शामिल करें ये जूस

बाबा रामदेव कहते हैं कि डाइट में लौकी को शामिल करना बालों के लिए बेहद फायदेमंद रहता है. लौकी का जूस बना सकते हैं, जिसमें हरा धनिया, पुदीना और थोड़ा नींबू (एसिडिटी होने पर नींबू न डालें) एड करें. इसे पीने से शरीर की गर्मी को कम करने के अलावा डाइजेशन को बेहतर बनाने में हेल्प मिलेगी.

आंवला का करें सेवन

विटामिन सी से भरपूर आंवला स्किन से लेकर बालों के लिए फायदेमंद रहता है. बाबा रामदेव कहते हैं कि इसका सेवन किसी भी रूप में, चाहे वह कैंडी, मुरब्बा, जूस या पाउडर हो, किया जा सकता है. ये बालों को झड़ने से रोकने के साथ ही मजबूत बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है.

ये प्राणायाम करना फायदेमंद

बाबा रामदेव कहते हैं कि योग भी बालों के झड़ने की समस्या को कम कर सकता है. खासतौर पर अनुलोम-विलोम प्राणायाम आपके बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है साथ ही इससे आपकी ओवर ऑल हेल्थ को फायदा मिलता है, क्योंकि ये प्राणायाम आपके शरीर के अंदर की क्रियाओं में बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है.

हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं

बाबा रामदेव के मुताबिक इन प्राकृतिक उपायों को अपनाने के साथ ही एक बैलेसं लाइफस्टाइल फॉलो करके बालों के झड़ने की समस्या को ज्यादा बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है और इस तरह से आप हेयर हेल्थ को इंप्रूव कर सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.