राजस्थान के कोटा में पुलिस ने सीरियल में हीरोइन बनाने का झांसा देकर ठगी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी है कि वह महिला बनकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म के जरिए लड़कियों से चैटिंग करता था और फिर उन्हें हीरोइन बनाने की बात कहकर पैसे ऐंठ लिया करता था. बीते काफी समय से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी. इससे पहले ठग रेप जैसे गंभीर मामले में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका हैं. आरोपी पर अब तक 300 से ज्यादा लड़कियों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप लगाए हैं.
ठग की पहचान दीपक मीणा (27) के तौर पर हुई है, जो कि कोटा जिले के बूढादीत थाना इलाके के झारगांव का रहने वाला है. उसके पिता सरकारी स्कूल में टीचर है. दीपक ने भरतपुर के एक प्राइवेट कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई पूरी करने के लिए वह अप्रेंटिस के लिए मुंबई चल गया. वहां जाकर वह मॉडलिंग और टीवी की दुनिया से जुड़ गया. उसने प्रोडक्शन हाउस में बतौर असिस्टेंट कास्टिंग डायरेक्टर किया है, जो कि टीवी एड और सीरियल बनाते थे.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.