Local & National News in Hindi

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला को अगवा करने की कोशिश, मामला दर्ज

2

गुरुहरसहाय: थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला को अगवाह करने की कोशिश करने और बाद में उसे दाना मंडी के गेट के पास फैंककर फरार हुए 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत शिकायतकर्ता महिला के बयान पर मामला दर्ज किया है। जानकारी देते हुए थाना गुरुहरसहाय के ए.एस.आई. दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता संजना रानी पत्नी परमजीत सिंह पुत्र खुशहाल सिंह वासी सरुप सिंह वाली ने बताया कि उसके पति परमजीत सिंह पुत्र खुशहाल सिंह की शादी पहले वीना रानी पुत्री बलवीर सिंह वासी चक्क मुहमदे वाला के साथ हुई थी और उनके 3 बच्चे है।

वीना रानी करीब डेढ वर्ष पहले उसके पति परमजीत सिंह को छोड़कर चली गई थी और उसके बाद पीड़िता व उसके पति ने लिव-इन रिलेशन में रहने का केस सैशन कोर्ट में लगाया था और अदालत ने उन्हें एक साथ रहने की मंजूरी दी थी। पीड़िता ने बताया कि 7 अक्तूबर को उसके पति की पहली पत्नी वीना रानी पुत्री बलवीर सिंह, बलवीर सिंह पुत्र खान सिंह, विद्या बाई पत्नी बलवीर सिंह, मनजीत कौर पत्नी चन्ना सिंह, छिंद्र कौर पत्नी तारा सिंह वासी चक्क मुहमदे वाला, अमृता पत्नी सुलखन सिंह, सुलखन सिंह, विक्की पुत्र सुलखन सिंह, सचिन पुत्र सुलखन सिंह वासी मौजम, सीमा रानी पत्नी हरजिन्द्र सिंह, हरजिन्द्र सिंह पुत्र हंसा सिंह वासी गांव राणा जिला फाजिल्का उसके घर में दाखिल होकर उसे गाड़ी में जबरदस्ती उठाकर ले गए और जब उसके देवर ने उनका पीछा किया तो उक्त सभी लोग उसे दाना मंडी गुरुहरसहाय के गेट पर फैंककर वहां से फरार हो गए। मामले की जांच कर रहे दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस ने उक्त मामले में सभी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.