Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

दामाद बना जल्लाद: ससुर को खाट में बांधकर पेट्रोल बम से हमला, बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत, पुलिस जांच में जुटी, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक दामाद ने अपने ससुर की बेरहमी से हत्या कर दी. पहले आरोपी ने बुजुर्ग को खाट से बांधा, फिर घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया. इसके बाद घर पर पेट्रोल बम फेंक दिया. इस घटना में ससुर की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि सास गंभीर रूप से झुलस गई हैं. वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है.

घटना बचरा पोड़ी थाना क्षेत्र के साल्ही गांव की है. मृतक बुजुर्ग का नाम राय राम है. वहीं, घायल महिला का नाम पार्वती है. दोनों इसी गांव में रहते थे. घटना 14 अक्टूबर की रात की है. दामाद के साथ एक युवक घर में घुसे. घर में खाट पर राय राम सो रहे थे. तभी आरोपियों ने राय राम को रस्सी से खाट में बांध दिया. वहीं पत्नी भी सो रही थीं. बुजुर्ग चिल्लाने लगे तो दोनों आरोपी कमरे से बाहर आ गए और दरवाजा बंद कर पेट्रोल बम फेंक दिया. इस घटना में राय राम की जिंदा जलकर मौत हो गई, वहीं बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से झुलस गई.

धमाके की वजह से घर की छत उड़ी

ग्रामीणों ने जख्मी हाल में पार्वती को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. लेकिन हालत में सुधार न होने पर रायपुर रेफर किया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, धमाके की वजह से घर की छत उड़ गई. घर के अंदर का सामान जलकर राख हो गया.

बताया जा रहा है कि मृतक राय राम की बेटी ने कानपुर निवासी एक ड्राइवर युवक से अंतरजातीय विवाह किया था. आरोपी दामाद की यह दूसरी शादी थी, जिसके चलते पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था. विवाद बढ़ने पर बेटी अपने मायके लौट आई थी. ससुराल से कुछ सामान वापस लाने को लेकर दामाद और परिवार के बीच तनाव था.

4 महीने पहले भी चलाई थी गोली

परिवार ने पुलिस को बताया कि करीब चार महीने पहले आरोपी दामाद ससुराल आया था और अपने साले राघव पर गोली चला दी थी. वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.