UP भर्ती मामले में CBI जांच पर ब्रेक! सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को पलटा, कहा- CBI जांच अंतिम विकल्प
सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के 18 सितंबर, 2023 और 3 अक्टूबर, 2023 के उन आदेशों को रद्द कर दिया है, जिसमें सीबीआई जांच का निर्देश दिया गया था. कोर्ट ने कहा कि इसके लिए पर्याप्त साक्ष्य या प्रथम दृष्टया आधार नहीं मिले हैं. उन्होंने कहा कि ये आदेश केवल ‘संदेह’, ‘धारणा’ और ‘अस्पष्ट विवरणों’ पर आधारित थे. साथ ही कोर्ट ने यह भी माना कि याचिकाकर्ताओं ने खुद हाई कोर्ट से सीबीआई जांच की मांग नहीं की थी.
यह फैसला विधान परिषद उत्तर प्रदेश, लखनऊ और अन्य की अपील पर दिया गया है, जिसमें न्यायिक संयम और असाधारण परिस्थितियों में ही जांच एजेंसी की जरूरत पर जोर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीबीआई जांच को अंतिम उपाय माना जाना चाहिए.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.