Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

दिन में सोना अच्छा या बुरा? आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान क्या कहता है, किन लोगों को नहीं लेनी चाहिए ‘दिवास्वप्न’

दोपहर की नींद लेना कुछ लोगों की आदत होती है. खासतौर पर घर में रहने वाली महिलाएं अपना सारा काम खत्म करके दोपहर में नींद जरूर लेती हैं. वहीं, कुछ लोगों को दोपहर का खाना खाने के बाद झपकी जरूर आती है. कई लोग ऐसा भी मानते हैं कि दोपहर में सोना बहुत जरूरी होता है. आज कल की भागदौड़ भरी जिदंगी और रात में लेट सोने की आदत से दोपहर में सोना आम हो गया है. यही वजह है कि कई लोग अपने डेली रूटीन में ‘पावर नैप’ को शामिल कर कर रहे हैं. वहीं, कुछ लोग

वहीं कुछ लोगों का मानना है कि दोपहर की नींद स्वास्थय के लिए हानिकारक होती है. ऐसे में सवाल उठता है कि दोपहर में नींद लेनी चाहिए या नहीं? अगर आप भी इस दुविधा में हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है. यहां हम एक्सपर्ट से जानेंगे की दोहपर में नींद लेना सेहत के फायदेमंद है नुकसानदायक?

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

दिल्ली के पल्मनोलॉजी एंड स्लीप मेडिसिन श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट के सीनियर कंसल्टेंट और डॉ. अनिमेष आर्य बताते हैं कि, दोपहर में नींद लेना फायदेमंद होता है, अगर आप 20 से 30 मिनट की हल्की नींद लेते हैं. थोड़ी देर की नींद लेने से शरीर और दिमाग दोनों को आराम मिलता है. फोकस लेवल बेहतर होता है. इसके अलावा दोपहर में थोड़ी देर सोने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है, स्ट्रेस कम होता है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है.

किन लोगों को नहीं लेनी चाहिए दोपहर की नींद?

एक्सपर्ट का कहना है कि दोपहर की नींद 1 घंटे से ज्याद नहीं लेनी चाहिए. क्योंकि इससे रात की नींद प्रभावित हो सकती है और नींद का सर्कल बिगड़ सकता है. इसके अलावा जिन लोगों को कम नींद आती है या डायबिटिजी, हार्ट संबंधी प्रॉब्लम उन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के दोपहर की नींद नहीं लेनी चाहिए. कोशिश करें की नींद 1 से 3 बजे के बीच ही नींद ले लें. अगर आप ज्यादा लंबा सो गए तो इसका सेहत पर उल्टा असर पड़ सकता है.

नींद की क्वालिटी को कैसे सुधारें?

सोना दिमाग और शरीर दोनों के लिए बेहद जरूरी है. इसलिए ही एक्सपर्ट भी 7-8 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं. लेकिन कुछ लोगों कम नींद आती है तो कुछ की नींद बीच-बीच में टूट जाती है. ऐसे में नींद का क्वालिटी को सुधारना बेहद जरूरी है. अगर आपको भी नींद नहीं आती है तो योग का सहारा ले सकते हैं. इसके लिए बालासन, शवासन, अनुलोम-विलोम और भ्रामरी प्राणायाम जैसे आसन कर सकते हैं. इसके अलावा सोने से 1 घंटे पहले मोबाइल-लैपटॉप का यूज न करें. रात को कैफेन का सेवन करने से बचें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.