Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

त्योहारी सीजन में सर्वर हुआ क्रैश: IRCTC डाउन होने से टिकट बुकिंग रुकी, यात्री बोले- घर कैसे जाएंगे?

लाखों लोग Chhath Puja और Diwali 2025 पर घर जाने के लिए ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग की कोशिश कर रहे हैं लेकिन IRCTC की आधिकारिक साइट के डाउन होने की वजह से लाखों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ये परेशानी ऐसे समय पर हुई जब लाखों यात्री छठ और दिवाली पर घर जाने की योजना बना रहे हैं. आउटेज ट्रैकिंग प्लेटफ़ॉर्म डाउनडिटेक्टर के अनुसार, पिछले कुछ घंटों में IRCTC की वेबसाइट ठप होने की शिकायतों में तेजी आई है, 6 हजार से से ज्यादा यूजर्स को सर्विस एक्सेस करने और बुकिंग पूरी करने में समस्या आ रही है.

कई यात्रियों ने सोशल मीडिया पर शिकायत की कि वेबसाइट या तो लोड नहीं हो रही थी या टिकटिंग प्रक्रिया के बीच में ही क्रैश हो रही थी. हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, IRCTC के मैसेज में लिखा है कि सेवा अनुरोधों (सर्विस रिक्वेस्ट) के कारण सर्वर अस्थायी रूप से अनुपलब्ध है. शुक्रवार सुबह से शुरू हुई तत्काल टिकट बुकिंग के लिए लाखों लोग कोशिश कर रहे थे लेकिन यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ा.

लोगों को न केवल IRCTC Website बल्कि IRCTC App को भी एक्सेस करने में दिक्कत हुई. डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, 48 फीसदी लोगों को वेबसाइट, 37 फीसदी लोगों को ऐप चलाने और 14 फीसदी लोगों को टिकटिंग से जुड़ी परेशानी हुई. IRCTC Outage की वजह से जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद, लखनऊ, नागपुर, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद और अन्य प्रमुख शहरों में लोगों को परेशानी उठानी पड़ी.

X पर लोगों ने की शिकायत

सचिन शर्मा नाम के एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा:-

Raunak Mandal नाम के एक यूजर ने लिखा कि कल पेमेंट नहीं हो रही थी और अब वेबसाइट ही डाउन है.

आईआरसीटीसी ने अभी तक न ही आउटेज का कारण बताया है और न ही सर्विस के ठीक होने के समय की कोई भी आधिकारिक जानकारी दी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.