Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

ओवैसी का ‘डबल स्टैंडर्ड’ या सियासी मजबूरी? ‘बिहार में कांग्रेस के खिलाफ, तमिलनाडु में साथ’, AIMIM चीफ ने दिया सीधा जवाब

तमिलनाडु के जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव का समर्थन किया है. मगर वो बिहार में कांग्रेस का विरोध कर रहे हैं. इसी को लेकर जब उनसे सवाल पूछा गया कि बिहार में आप कांग्रेस को हराने की बात कर रहे हैं और तमिलनाडु में कांग्रेस को सपोर्ट कर रहे हैं, ऐसा क्यों? इसके जवाब में ओवैसी ने कहा कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने हमारी पार्टी के साथ गठबंधन करने के लिए पांच लेटर लिखे. लेकिन कोई सहमत नहीं हुआ.

ओवैसी ने कहा कि हमारी पार्टी ने लालू यादव, मल्लिकार्जुन खरगे, CPI (ML), CPI को चिट्ठी लिखी. हमने तेजस्वी यादव को छह सीटें देने के लिए एक और पत्र लिखा. मगर किसी ने हमारी नहीं सुनी. क्या हम चुनाव नहीं लड़े? बिहार की 200 से अधिक सीटों के साथ एक उपचुनाव सीट (जुबली हिल्स की) की तुलना नहीं करनी चाहिए. हमने पत्र लिखे, पर कोई सहमत नहीं हुआ, इसलिए हम चुनाव लड़ेंगे.

जुबली हिल्स में 11 नवंबर को वोटिंग

उन्होंने कहा कि हम बिहार में चंद्रशेखर आजाद की पार्टी, स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं. हमारा कोई भी उम्मीदवार जुबली हिल्स उपचुनाव नहीं लड़ने वाला है. जुबली हिल्स में AIMIM ने कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव को वोट देने की अपील की है. एआईएमआईएम ने अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है. दरअसल, नवीन पहले AIMIM में रह चुके हैं. कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव का मुकाबला बीआरएस और बीजेपी के उम्मीदवार से है. वोटिंग 11 नवंबर को होगी और नतीजे 14 को आएंगे.

‘न तो सरकार बनेगी और न ही बदलेगी’

जुबली हिल्स उपचुनाव को लेकर ओवैसी ने कहा कि इस उपचुनाव से न तो सरकार बनेगी और न ही सरकार बदलेगी. यहां की जनता ने BRS के पूर्व विधायक को 10 साल दिए, लेकिन उन्होंने यहां के किसी भी वार्ड में कोई विकास नहीं किया. वहां विकास के मुद्दे पर ही वोटिंग होनी चाहिए. एआईएमआईएम जुबली हिल्स से अपना उम्मीदवार नहीं उतार रही है. हम जुबली हिल्स की जनता से अपील करते हैं कि वे युवा नेता नवीन यादव (कांग्रेस उम्मीदवार) को वोट दें, ताकि वह जुबली हिल्स का विकास कर सकें. यह पार्टी का फैसला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.