Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
MIDI Health Analysis: Honest Understanding of Profiles and Experts in 2026 ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म...

CM रेखा गुप्ता का ऐलान: ‘दिल्ली में बनेंगे मॉडल छठ घाट!’ प्रदूषण पर AAP को घेरा, कहा- ‘पिछली सरकार ने रोकी थी पूजा

दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है. आज एक प्रेस कांफ्रेंस करके रेखा गुप्ता ने बताया कि दिल्ली सरकार भव्य तरीके के छठ पूजा का त्योहार मनाने की तैयारियां कर रही हैं. उन्होंने पूर्व की आम आदमी पार्टी की सरकार पर भी निशाना साधा. रेखा गुप्ता ने कहा कि सालों से यमुना घाट पर छठ पूजा होती रही है. लेकिन पिछली सरकार में इसे बंद करा दिया गया था. सीएम ने प्रदूषण को लेकर भी आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया.

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अब हमारी सरकार ने छठ पूजा पर लगी रोक को हटाने का काम किया. उन्होंने इस दौरान बताया कि दिल्ली में छठ पूजा के लिए बड़े पैमाने पर इंतजाम किए गए हैं. पल्ला से लेकर कालिंदी तक 17 प्वाइंट्स बनाए गए हैं. जहां पर मॉडल छठ घाट बनाए जा रहे हैं. श्रद्धालु यहां छठ पूजा कर सकते हैं.

छठ पूजा के लिए सरकारी सुविधाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने कर्तव्य पथ पर देखा. जितनी भव्य दिपावली रही उतनी ही भव्य छठ पूजा भी होगी. उन्होंने कहा कि राजधानी में छठ पूजा करने वाले सभी लोगों के लिए विशेष तरह के इंतजाम किए गए हैं. पिछली बार शहर के अंदर केवल 929 जगहों पर छठ मनाई गई थी लेकिन इस बार 1000 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं. इन जगहों पर सरकार की ओर से सभी सुविधाएं दी जाएंगी.

घाट पर मेडिकल सुविधाएं दी जाएंगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के हर जिले में कम से कम एक मॉडल छठ घाट जरूर बनाया जाएगा. छठ व्रतियों के लिए स्वागत गेट बनाए जाएंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे. सरकार ने कहा कि छठ व्रती जो सुबह-सुबह अर्घ्य देने जाएंगे तो दिल्ली सरकार की तरफ से वहां चाय पानी की व्यवस्था की जाएगी. मेडिकल सुविधाएं दी जाएंगी. दिल्ली सरकार की पूरी तैयारी है.

सीएम रेखा गुप्ता ने इसी के साथ यह भी कहा कि 2021 में यमुना पर छठ मनाने गए लोगों पर पिछली सरकार में धारा 188 के तहत जो केस दर्ज किए गए थे, हमारी सरकार उसे वापस लेगी.

इस साल दिल्ली में प्रदूषण घटा

वहीं प्रदूषण को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल का प्रदूषण स्तर देखिए और हमारी सरकार में प्रदूषण का स्तर देखिए, आंकड़ा कम रहा. जबकि पटाखों को भी मंजूरी दी गई. इस साल लोगों ने खूब दीपावली मनाई फिर भी प्रदूषण कम हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.