बड़ा बवाल: शौचालय पर PM मोदी और CM साय की फोटो! भड़के भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर किया हंगामा, फौरन फोटो हटाने की मांग
बिलासपुर। दिवाली के ठीक एक दिन पहले सीपत थाना विवादों में घिर गया। मामला सार्वजनिक शौचालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पोस्टर लगाने से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि सुशासन पखवाड़ा के तहत लगाए गए इस पोस्टर को थाने परिसर स्थित शौचालय में दरवाजा टूटने के कारण अस्थायी रूप से दरवाजे के रूप में लगा दिया गया था। जैसे ही यह बात भाजपा कार्यकर्ताओं तक पहुंची, थाने में हड़कंप मच गया और मामला तूल पकड़ लिया।
जानकारी मिलते ही भाजपा जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष राज्यवर्धन कौशिक, सीपत मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष अभिलेष यादव, वरिष्ठ नेता मन्नू ठाकुर, मदनलाल पाटनवार, बसंत साहु, भाजयुमो अध्यक्ष तुषार चंद्राकर सहित कई कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। थाने में पूछताछ के दौरान जब कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.