Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

मजबूरी की पदयात्रा: 735 KM दूर टीचर पत्नी, 13 महीने की बच्ची घर पर अकेली; दिव्यांग पति ने ट्रांसफर के लिए शुरू की अनोखी मुहिम

पति-पत्नी के झगड़े के मामले तो आपने कई सुने होंगे. लेकिन राजस्थान के जैसलमेर में एक ऐसा दिव्यांग पति है जो अपनी दिव्यांग पत्नी के ट्रांसफर के लिए 600 किलोमीटर की यात्रा खुद स्कूटी से कर CM भजनलाल शर्मा के पास पहुंचेगा. दरअसल जैसलमेर शहर में दिव्यांग अनुरंगा का पानी आरओ का बिजनेस है. 2014 में अनु रंगा की शादी बीना से हुई थी. पत्नी बीना भी दिव्यांग हैं. इनकी 13 महीने की बच्ची है, जिसका नाम ध्रुविका है.

साल 2019 में उनकी पत्नी का सिलेक्शन थर्ड ग्रेड टीचर में हुआ. पिछले 4 साल से पत्नी बांसवाड़ा जिले के सेमलिया स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में कार्यरत है, जो जैसलमेर से 735 किलोमीटर दूर है. उनकी बच्ची महज 13 महीने की है. ऐसे में दोनों का एक-दूसरे से दूर रहना काफी परेशानी भरा है.
अनु रंगा का कहना है कि वो CM शर्मा से अपनी पत्नी के जैसलमेर ट्रांसफर की गुहार लगाएंगे. जब तक उनकी पत्नी का तबादला जैसलमेर नहीं होता वे वापस जैसलमेर नहीं आएंगे. वहीं, जयपुर में CM हाऊस के बाहर ही फुटपाथ पर सोएंगे.

पत्नी के जैसलमेर ट्रांसफर की मांग को लेकर अनु रंगा अपने एक मित्र के साथ अपनी चार पहिया स्कूटी पर शुक्रवार 24 अक्टूबर को जयपुर के लिए रवाना हो गए हैं. इस स्कूटी से ही वे जैसलमेर से पोकरण, फलोदी, नागौर होते हुए 26 को राजधानी जयपुर पहुंचेंगे और 27 अक्टूबर को CM शर्मा से मिलने का प्रयास करेंगे.

थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों पर रोक

अनु रंगा ने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री उनसे मिलेंगे और उनकी समस्या को गंभीरता से समझेंगे. जल्द ही उनकी पत्नी का जैसलमेर तबादला किया जाएगा. अनु रंगा का कहना है कि यह यात्रा सिर्फ उनका निजी संघर्ष नहीं, बल्कि सैकड़ो शिक्षकों की आवाज का प्रतीक है, जो अपने गृह जिलों में ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं. सरकार ने थर्ड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों पर रोक लगा रखी है. शिक्षकों और उनके परिवारों को इससे काफी परेशानी हो रही है. हमारी मांग केवल न्याय और परिवार की भलाई की है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.