ब्रेकिंग
सिवनी भाजपा में बगावत: महामंत्री पद को लेकर एससी-एसटी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा, प्रभारी के सामने ... छिंदवाड़ा में ठहाकों का 71वां साल! जब कवियों के व्यंग्य बाणों के सामने नेता भी हुए बेबस, प्रेमिका पर... Jabalpur News: जबलपुर में रजिस्ट्री और लीज का अजब-गजब खेल, अंग्रेजों के पुराने कानून से जनता बेहाल BJP Leader Death: एंबुलेंस के फर्श पर तड़पते रहे खून से लथपथ बीजेपी नेता, इलाज के दौरान मौत; ड्राइवर... MP News: सीधी के फाग गीतों में चढ़ा राजनीति का रंग, पीएम मोदी और स्थानीय सांसद पर लोक गायकों ने बांधे... दिल्ली वालों के लिए जरूरी खबर: राजघाट की ओर जाने वाले ये 5 मुख्य मार्ग प्रभावित, ट्रैफिक जाम से बचने... Bengaluru News: शादी के बाद पति के लिए छोड़ी नौकरी, फिर ससुराल में प्रताड़ना; बेंगलुरु में पूर्व महि... IND vs ENG Semifinal: वानखेड़े में इंग्लैंड से हिसाब चुकता करेगी टीम इंडिया? जानें सेमीफाइनल का पूरा... Bhooth Bangla: सेमीफाइनल से पहले अक्षय कुमार ने टीम इंडिया को दिया खास 'गुड लक', शिखर धवन के साथ की ... Punjabi Youtuber Killed in Canada: मशहूर यूट्यूबर नैन्सी ग्रेवाल की हत्या, हमलावरों ने घर में घुसकर ...
मध्यप्रदेश

ग्वालियर में लव जिहाद का शक? ‘कट्टर मुस्लिम हूं, शादी कर लो वरना…’, शख्स ने छात्रा को धमकाया, पुलिस ने लिया एक्शन

मध्य प्रदेश के ग्वालियर के माधौगंज थाना इलाके मे एक सनसनीखेज और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां पर 20 साल की छात्रा ने पड़ोसी युवक पर आरोप लगाया है कि कई सालों से वह उसको परेशान कर रहा है. छात्रा इंदौर से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है. दीपावली पर घर आने के बाद भी आरोपी ने उसका पीछा किया. बीते रविवार की शाम ज़ब वह जा रही थी तभी मदीना मस्जिद के पास आरोपी अचानक आ धमका और हाथ पकड़ लिया.

छात्रा ने हाथ छुड़ाने की कोशिश की तो युवक ने कहा कि ‘मैं कट्टर मुस्लिम हूं, मुझसे शादी नहीं करोगी तो मैं तेरी कहीं शादी नहीं होने दूंगा..!’ जब छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने धमकी दी कि उसकी छोटी बहनें ट्यूशन जाती हैं, उन्हें उठा ले जाएगा. इसके बाद पीड़िता ने घर जाकर पूरा घटनाक्रम अपने परिजनों को बताया. आरोपी की धमकी सुनकर ना सिर्फ पीड़िता बल्कि परिजन भी दहशत में आ गए. इसके बाद सोमवार दोपहर हिम्मत जुटाकर पीड़िता अपने परिजन के साथ थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम से पुलिस को अवगत कराया.

इंदौर जाकर पढ़ाई कर रही छात्रा

पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह परिवार के साथ गुढ़ा इलाके में रहती है और अभी इंदौर में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है. पास ही रहने वाला हारून खान उसे लंबे समय से उसे परेशान कर रहा था. छात्रा ने बताया कि हारून स्कूल के समय में भी परेशान करता था. लेकिन उसने हमेशा उसे नजरअंदाज किया. फिर भी हारून अक्सर उसका पीछा किया करता था.

घर पहुंची छात्रा तो फिर किया आरोपी ने पीछा

इसके बाद प्रतियोगी परीक्षा की पढ़ाई के लिए पीड़ित छात्रा इंदौर चली गई. उसे लगा था कि अब उसकी परेशानी खत्म हो गई है. लेकिन धनतेरस पर ग्वालियर अपने घर लौटने के बाद आरोपी ने उसका पर्सनल नंबर पता कर लिया और मैसेज व कॉल करने लगा. छात्रा ने उसे अनसुना किया तो आरोपी उसका पीछा करने लगा. डीएसपी हेडक्वार्टर रोबिन जैन ने बताया है कि 20 वर्षीय छात्रा ने छेड़छाड़ व धमकी की शिकायत की है. शिकायत मिलने पर आरोपी हारून खान के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और विवेचना जारी है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button