देव दीपावली जिसे देवों की दीपावली भी कहा जाता है, रोशनी और आध्यात्मिक रोशनी से भरा पर्व है. वाराणसी में इस पर्व को बड़ी श्रृद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है. ये त्योहार कार्तिक पूर्णिमा के दिन सेलिब्रेट किया जाता है. मान्यता है कि, इस दिन स्वंय देवता धरती पर उतरकर गंगा स्नान करते हैं और दीपों के माध्याम से प्रभु विश की अराधना करते हैं. इस पर्व पर वाराणसी को दीपों से सजाया जाता है, जिसे देख ऐसा लगता है मानो धरती पर स्वर्ग उतर आया है.
वाराणसी की दीप दीपावली देशभर में प्रसिद्ध है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ वाराणसी ही नहीं बल्कि देश की कुछ जगहें ऐसी भी है जहां दीप दीपावली का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है. इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं.