Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

काशी और यूपी के लिए खुशखबरी: 4 दिन में शुरू होंगी दो वंदे भारत ट्रेनें, जानें रूट, टाइमिंग और किस-किस स्टेशन पर रुकेंगी

0

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से जल्द ही तीन नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात मिलने वाली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात नवंबर को अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे. आपको बता दें कि वाराणसी से चलने या गुजरने वाली ये ट्रेनें आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस होंगी. इससे क्षेत्र के विकास को नई गति और लोगों का सफर पहले के मुकाबले ज्यादा आरामदायक हो जाएगा. साथ ही यात्रियों के समय में भी काफी बचत होगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात नवंबर को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचेंगे. इस दौरान वह वाराणसी से तीन नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देंगे. पीएमओ के अनुसार, पीएम मोदी सात नवंबर को बरेका स्थित हेलीपैड पर पहुंचने के बाद विश्राम करेंगे और शाम करीब साढ़े सात बजे बनारस रेलवे स्टेशन पर वाराणसी से खजुराहो के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे.

वाराणसी से 3 नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात

इसके साथ ही वह फिरोजपुर से दिल्ली और लखनऊ से सहारनपुर के बीच चलने वाली दो अन्य वंदे भारत ट्रेनों का भी वर्चुअल शुभारंभ करेंगे. अगले दिन पीएम मोदी सुबह दरभंगा में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना होंगे. पीएमओ ने उनके आगमन और कार्यक्रमों की जानकारी जिला प्रशासन को भेज दी है. आपको बात दें कि वाराणसी से खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस का लंबे समय किया जा इंतजार था. रेलवे मंत्रालय ने इसका शेड्यूल जारी कर दिया है.

जानें क्या होगा रूट

उद्घाटन के दिन यह ट्रेन शाम 7:25 बजे बनारस स्टेशन से रवाना होगी. यह ट्रेन गुरुवार को छोड़कर बाकी सभी छह चलेगी. इसमें आठ कोच होंगे, जिसमें एक एक्जीक्यूटिव क्लास और सात चेयर कार क्लास (सीसी) होंगी. नियमित सेवा के तहत ट्रेन नंबर 26422 सुबह 5:25 बजे वाराणसी कैंट से चलेगी और विंध्याचल, प्रयागराज छिवकी, चित्रकूट, बांदा, महोबा होते हुए दोपहर 1:10 बजे खजुराहो पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 26421 दोपहर 3 बजे खजुराहो से रवाना होकर रात 11 बजे वाराणसी कैंट पहुंचेगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.