Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... Road Accident: जिस घर से उठनी थी बेटे की बारात, वहां से उठी पिता की अर्थी; शादी के कार्ड बांटने निकल... Indore Viral News: गले में वरमाला और शादी का जोड़ा पहन DM ऑफिस पहुंचा दूल्हा, बोला- 'दुल्हन कैसे लाऊ... Bihar Bridge Collapse: तीन बार गिरे सुल्तानगंज पुल में 'वास्तु दोष'? निर्माण कंपनी अब करवा रही चंडी ... Kolkata Hospital Fire: कोलकाता के आनंदलोक अस्पताल में भीषण आग, खिड़कियां तोड़कर निकाले गए मरीज; पूरे... Kota British Cemetery: कोटा में हटेगा 168 साल पुराना 'विवादित' शिलालेख, भारतीय सैनिकों को बताया था '... Novak Djokovic Virat Kohli Friendship: विराट कोहली के लिए नोवाक जोकोविच का खास प्लान, भारत आकर साथ म... Salman Khan Vamshi Film Update: वामशी की फिल्म में सलमान खान का डबल रोल? हीरो के साथ विलेन बनकर भी म... Crude Oil Supply: भारत के लिए खुशखबरी! इराक और सीरिया का 15 साल से बंद बॉर्डर खुला, क्या अब और सस्ता...

जया बच्चन ने सरेआम खोला राज़! अमिताभ बच्चन की इस आदत से रहती हैं बेहद परेशान, बिग बी नहीं दे पाए जवाब

Amitabh Bachchan: 83 साल के अमिताभ बच्चन लगातार अपने चाहने वालों के लिए काम किए जा रहे हैं. फिर चाहे वह फिल्में हों या फिर KBC. हमेशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में रहे बिग बी से जुड़े कई किस्से आज भी बेहद मशहूर हैं. उनकी प्रेम कहानी से लेकर उनके बड़े-बड़े अवॉर्ड जीतने तक का सफर बेहद खास है. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि पत्नी जया बच्चन को अपने पति अमिताभ से हमेशा एक शिकायत रहती है, जिसका खुलासा उन्होंने सरेआम किया था और खुद महानायक अपना बचाव भी नहीं कर पाए थे.

अमिताभ और जया ने साथ में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. लेकिन जया ने कभी भी अपने पति का साथ नहीं छोड़ा. वह हमेशा अपने रिश्ते और अपने पति के साथ खड़ी हुई हुई नजर आईं. लेकिन बिग बी से बेहद प्यार करने के बाद भी दिग्गज अभिनेत्री उनकी एक आदत से बेहद तंग हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर जया बच्चन की शिकायत क्या है?

जब जया ने सरेआम की पति की शिकायत

दरअसल अमिताभ के मशहूर टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एक पुराने शो में जया वीडियो कॉल के जरिए जुड़ी थीं. उस एपिसोड में उनकी बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नवेली नंदा स्पेशल गेस्ट के तौर पर मंच पर पहुंची थीं. ये एपिसोड फुल फैमली वाइव देता हुआ नजर आया. माहौल पूरी तरह से पारिवारिक बन चुका था, जहां जया ने वहां मौजूद जनता के सामने अपनी एक शिकायत पेश की.

जया ने कहा, ‘दर्शकों मैं आपको बताऊं, इनके पास 2 नहीं, इनके पास कुछ 5-7 फोन हैं… आप इनको फोन करिए, ये कभी फोन उठाते नहीं. और उसके बाद कोई ऐसी बात हो जाए जो गंभीर हो, फिर उलटा चोर कोतवाल को डांटे… ‘हमको फोन नहीं किया, इतना कांड हो गया घर में, हमको बताते नहीं हो तुम लोग’, अरे बताएं कैसे भाई!’

4 घंटे बाद अमिताभ ने किया था रिप्लाई

इस दौरान नव्या अपनी नानी के सपोर्ट में बात करती हुई नजर आती हैं. उन्होंने एक किस्सा बताया कि नानी फ्लाइट ले रही थीं, उन्होंने ये मैसेज ग्रुप में किया था कि वह फ्लाइट ले रही हैं. सबने रिप्लाई किया सेफ फ्लाइट. लैंड हो गई फ्लाइट, हमने कहा ‘वेलकम होम.’ वो घर पहुंच गईं, खाना खा रही हैं. आपका रिप्लाई 4 घंटे बाद आया- ‘ओके जया सेफ फ्लाइट.’ वहां मौजूद सभी लोग जोर-जोर से हंसने लगे. हालांकि इस बीच अमिताभ ने सफाई पेश करने की कोशिश की, लेकिन अपनी बेटी और पत्नी के आगे उनकी एक नहीं चली.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.